Hanuman Chalisa

किसानों के बच्चों के लिए मध्यप्रदेश में नई योजना

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (14:50 IST)
अशोकनगर। मध्यप्रदेश में अब किसानों के बच्चों के लिए एक नई योजना शुरू की जा रही है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अशोकनगर जिले में किसान सम्मेलन एवं भावांतर राशि भुगतान समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार खेती के साथ किसानों के बच्चों के लिए योजना शुरू कर रही है। उन्हें लोन के रूप में बड़ी रकम दिलाई जाएगी जिसकी गारंटी बैंकों को राज्य सरकार देगी। लोन की राशि से किसानों के बच्चे कृषि उपज से बनने वाले उत्पाद तैयार करने के उद्योग स्थापित कर सकेंगे।
 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भावांतर भुगतान योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे खेती-किसानी के कार्यों को प्राथमिकता से करें, इस कार्य को छोड़ें नहीं। खेती का रकबा बंट-बंटकर छोटा हो रहा है।
 
चौहान ने समारोह में 13 हजार 281 किसानों को 34 करोड़ से ज्यादा की भावांतर भुगतान राशि के स्वीकृति-पत्र वितरित किए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान वार्ता पर बड़ा सस्पेंस: ट्रंप ने दोहा बैठक का किया दावा, ईरान बोला- अंतिम समझौते पर कोई बातचीत तय नहीं

LIVE: सिया के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

अगला लेख