Hanuman Chalisa

कौन चला रहा है मध्यप्रदेश सरकार? सोनिया से पूछा शिवराज ने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (00:20 IST)
मध्यप्रदेश प्रांत के वनमंत्री उमंग सिंघार के बयान के बाद राज्य की राजनीति उफान पर है। उमंग के 'पर्दे के पीछे' से सरकार चलाने वाले बयान के बाद उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर एक बार फिर विपक्ष को हमला करने का मौका दे डाला है।
 
पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर तंज कसते हुए कह डाला है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ भले ही कमलनाथ ने ली है लेकिन हम तो पहले से ही कहते रहे थे कि आखिर सरकार कौन चला रहा है? ये ढाई सीएम की सरकार है जिसमें एक खुद दिग्विजय सिंह हैं और वे अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। राज्य में अपूर्व संवैधानिक संकट खड़ा हो गया और इससे निपटने के लिए अब सोनिया गांधी को हस्तक्षेप करना ही होगा।
ALSO READ: आज अपने पापों से मर रही है कांग्रेस, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला
उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की पूरी कोशिश है कि पूरी सरकार मेरी मुट्ठी में रहे और ये अजीबोगरीब बात है। वे मंत्रियों को चमकाते-धमकाते व हिसाब-किताब पूछते रहते हैं। शिवराज यहीं पर ही नहीं रुके बल्कि उन्‍होंने यह भी कहा कि दिग्विजय ने साफ-साफ कमलनाथ और मंत्रियों के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्हें ये लगता है कि जनहित के काम कमलनाथ नहीं कर रहे या फिर मंत्री कामकाज नहीं कर रहे हैं।
 
शिवराज सिंह ने सोनिया गांधी से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि वे प्रदेश की राजनीति में दखल देकर मध्यप्रदेश को बर्बाद होने से बचाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा चुनाव लड़ने का अधिकार, भोपाल से दिल्ली तक सड़क पर कांग्रेस

ट्रंप की 'दोस्ती' पर उठे सवाल, अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर कैसी है भारत की प्रतिक्रिया?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ बड़ी बगावत की इनसाइड स्टोरी

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा झटका! अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतने लीटर तेल

अगला लेख