Hanuman Chalisa

शोभा ओझा बोलीं, कमलनाथ सरकार ने बिजली के लिए डिवाइस लगाने का किया फैसला

Webdunia
बुधवार, 12 जून 2019 (19:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता जाने से बेचैन होने के कारण बिजली को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं और कमलनाथ सरकार ने ऐसी डिवाइस लगाने का फैसला किया है जिससे बिजली आपूर्ति बहुत जल्द बहाल हो जाएगी।
 
शोभा ने बुधवार को यहां चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री 'प्रगतिनाथ' (कमलनाथ) के नेतृत्व में जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे ही भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है। कमलनाथ सरकार ने 6 माह में वे कर दिखाया, जो आजाद भारत के इतिहास में किसी राज्य ने इतनी तीव्रता से नहीं किया।
 
शोभा ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में 10 जून को इसी दिन पिछले वर्ष की तुलना में बिजली खपत में 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 48 प्रतिशत की वृद्धि यह दर्शाती है कि मध्यप्रदेश समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।
 
कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता जाने से हताश भाजपा प्रदेश में यह भ्रामक प्रचार कर रही है कि कांग्रेस सरकार बिजली की उपलब्धता नहीं होने के कारण कटौती कर रही है, जबकि आंकड़ों से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की तुलना में बहुत अधिक बिजली की उपलब्धता कांग्रेस सरकार में सुनिश्चित की जा रही है।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा शासनकाल में विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा कांग्रेस शासन की तुलना में अधिक बिजली काटी जाती थी। उन्होंने इस संबंध में एक रिपोर्ट भी पेश की।
 
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए यह सैद्धांतिक निर्णय लिया है कि अब 11/0.4 केवी डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर पर एक ऐसा डिवाइस लगाया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं की लाइट जाने पर वह डिवाइस खुद ही इस बात की सूचना देगा कि किस क्षेत्र की सप्लाई बंद है और फिर उस क्षेत्र की सप्लाई को पुन: तुरंत चालू किया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि अभी इसके पायलट प्रोजेक्ट पर काम प्रारंभ किया जाएगा, बाद में व्यापक रूप से इस योजना को आकार दिया जाएगा। उन्होंने ये भी दावा किया कि बीते 6 माह में अपराध दर में कमी आना प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि की ओर इशारा करता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख