Hanuman Chalisa

MP विधानसभा में सीधी कांड की गूंज, कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव पर हंगामा, वंदेमातरम् के अपमान का भी उठा मुद्दा

विकास सिंह
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (13:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज हंगामेदार आगाज हुआ। सत्र की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष ने सीधी पेशाब कांड का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की  कोशिश की। विपक्ष ने प्रदेश में लगातार आदिवासियों के साथ अत्याचार की घटनाओं का  उल्लेख करते हुए सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस ने पूरे मामले स्थगन की मांग करते हुए बहस की मांग की। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

सरकार की ओर से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले पर जवाब देते  हुए कहा कि पूरा मामले पर सरकार की ओर से कठोर कार्रवाई की गई है। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तीन साल पुरानी घटना पर स्थगन की मांग कर रही थी। जबकि पूरे मामले पर सरकार पूरी कानूनी कार्रवाई कर चुकी है। मुख्यमंत्री के आदेश पर NSA की धारा लगाने के साथ आरोपी की गिफ्तारी के साथ बुलडोजर चल चुका है। पूरे मामले का पटाक्षेप हो चुका है लेकिन कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए पूरे मामले को उठाना चाहती है।

संसदीय कार्यमंत्री ने  कहा कि कांग्रेस को जनहित से जुड़े मुद्दें लेकर आना चाहिए लेकिन कांग्रेस जनहित मुद्दें के नहीं उठाकर अपनी राजनीति रोटियां सेंकने वाले मुद्दों को लाना चाहती है। वहीं सरकार ने कांग्रेस पर सदन की मान्य परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया है। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सदन में जब वंदेमातरम् होना था तब कांग्रेस की ओर से सीधी पेशाब कांड का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र के प्रतीक के अपमान का बीड़ा उठा रखा है। राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के अपमान पर कांग्रेस को खेद प्रकट करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

अगला लेख