Hanuman Chalisa

इंदौर में धन्य घोषित हुईं सिस्टर रानी मारिया

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2017 (07:35 IST)
इंदौर। कैथोलिक ईसाई समुदाय की सिस्टर रानी मारिया को उनकी हत्या के 22 साल बाद जब रविवार को यहां 'धन्य' घोषित किया गया, तब हजारों लोगों की भीड़ में उनका हत्यारा समंदर सिंह चेहरे पर पछतावे के भाव के साथ वहां मौजूद था।
 
यहां आयोजित एक बड़े समारोह में पोप फ्रांसिस के प्रतिनिधि कार्डिनल एंजेलो अमातो ने कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु के भेजे पत्र को पढ़ा और सिस्टर रानी मारिया को औपचारिक रूप से 'धन्य' घोषित किया। समारोह के दौरान समंदर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मुझमें शैतानी बुद्धि आ गई थी जिसके कारण मैंने वह काम (नन की हत्या) किया। अब मैं इस संबंध में कुछ भी कहना नहीं चाहता।
 
अदालत ने समंदर सिंह को सिस्टर रानी मारिया की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन नन के परिजनों ने उसे माफ कर दिया था। सिस्टर मारिया की बहन सिस्टर सेल्मी ने जेल में बंद समंदर सिंह को राखी भी बांधी थी और तब से हर साल वे उसे राखी बांधती आ रही हैं।
 
वर्ष 2006 में जेल से छूटे समंदर सिंह ने कहा कि मेरा जीवन बदल गया है। अब संसार के सब लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। सिस्टर सेल्मी और उनके परिजन भी मेरे परिवार में शामिल हैं। उनके स्नेह और प्रेम ने मेरे जीवन को बदल दिया है। मध्यप्रदेश के देवास जिले के उदयनगर में समंदर सिंह ने 25 फरवरी 1995 को सिस्टर रानी मारिया की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी थी।
 
सिस्टर रानी मारिया उदयनगर में आदिवासियों, गरीबों और भूमिहीन कृषि मजदूरों के हितों के लिए काम कर रही थीं। गरीबों को सूदखोरों के चंगुल से छुड़ाने के लिए सिस्टर रानी मारिया के सेवा कार्यों से कुछ धनी और ताकतवर लोग नाराज थे। माना जाता है कि इसी नाराजगी के चलते भाड़े के हमलावर के जरिए उनकी साजिशन हत्या करा दी गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख