Hanuman Chalisa

संत सियाराम बाबा का निधन, 70 साल पहले आए थे गुजरात से

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (09:37 IST)
Siyaram baba news in hindi : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। मां नर्मदा और भगवान राम के परम भक्त सियाराम बाबा लगभग 70 साल पहले गुजरात से कसरावद के भट्यान गांव पहुंचे थे। उनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक बताई जाती है। उनके निधन की खबर के बाद देशभर में उनके अनुयायियों में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंच रहे हैं। ALSO READ: निमाड़ के संत सियाराम बाबा का निधन
 
संत सियाराम बाबा का आश्रम मध्यप्रदेश में खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर भट्यान गांव में नर्मदा किनारे स्थित है। गांव के लोग बाबा से जुड़ी कई चमत्कारिक घटनाएं बताते हैं। बाबा के दर्शनों के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु नर्मदा किनारे स्थित इस गांव में आते हैं। बाबा का डोला आज दोपहर 3 बजे भट्यान गांव में निकलेगा। इसके बाद शाम 4 बजे उन्हें नर्मदा तट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।
 
अनुयायी बताते हैं कि संत सियाराम बाबा का जन्म 1933 में गुजरात के भावनगर में हुआ था। 17 वर्ष की आयु में वे गृहस्थ जीवन त्याग आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो गए। कई वर्षों तक शिक्षा ग्रहण करने व तीर्थ भ्रमण बाद वे नर्मदा तट स्थित भट्याण गांव पहुंचे। ALSO READ: निमाड़ की आध्यात्मिक पहचान 'संत सियाराम बाबा'
 
बाबा ने बारह वर्षों तक मौन भी धारण कर रखा था। आश्रम में आने वाले भक्तों से वे दान में सिर्फ दस रुपए ही लेते थे। उस धनराशि का उपयोग भी वे आश्रम से जुड़े कामों में लगा देते थे। कपड़े के नाम पर उनके तन पर केवल एक लंगोट होती थी। कड़ाके की ठंड हो, बरसात हो या फिर भीषण गर्मी, बाबा लंगोट के अतिरिक्त कुछ धारण नहीं करते।
 
संत सियाराम बाबा को निमोनिया की शिकायत थी, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था। इलाज के बाद वे कुछ समय अस्पताल में रहे, फिर भट्टयान आश्रम वापस लौट आए थे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख