Hanuman Chalisa

सिहोर के गांव में लगती है सांपों की अदालत, सांप खुद सुनाते हैं काटने की कहानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (15:22 IST)
snake court in sehore : मध्यप्रदेश के सिहोर जिले में स्थित लसुड़िया परिहार गांव में दीपावली के दूसरे दिन सांपों की अदालत लगती है। इसमें कांडी की धुन पर सापों की पेशी होती है और सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में आकर सांप डसने का कारण बताते हैं। इसके बाद मंदिर में सर्पदंश पीड़ित इंसान का इलाज किया जाता है। 
 
अब आप इसे आस्था कहें या फिर अंधविश्वास। यहां आने वाले लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। स्थानीय लोग इसे दैवीय शक्ति मानते हैं। बाबा मंगलदास के मंदिर में यह प्रथा लगभग 200 सालों से चली आ रही है। इलाज के बाद लोगों के हाथ में एक धागा बांधा जाता है। इसे बंधेज कहते हैं। 
 
दीपावली के अगले दिन प्रदेश भर से सांप के काटने के पीड़ित और उनके परिजन यहां आते हैं और सांपों के काटने का कारण जानते हैं। सर्पदंश का कारण जानने के लिए यहां सांपों को पेशी पर बुलाया जाता है। उनसे संकल्प लिया जाता है कि वे दोबारा पीड़ित को नहीं काटेंगे।
 
शुक्रवार को भी यहां करीब 1 दर्जन लोगों ने सांपों की पेशी करवाई। कांडी की धुन पर भरनी गाकर नागों को पेशी पर बुलाया गया। कारण जानने के साथ ही दोबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए सांपों से वचन भी लिया गया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख