Hanuman Chalisa

सिर्फ 5 दिन में अदालत ने सुनाई दुष्कर्मी को फांसी की सजा

Webdunia
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (17:22 IST)
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी की विशेष अदालत ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को आरोपी को प्राथमिकी दर्ज होने के 21 दिन और चालान पेश होने के 5 दिन के अंदर फांसी की सजा सुनाई है।
 
 
विशेष न्यायाधीश माधुरी राजलाल ताम्रकार ने आरोपी ऑटो चालक राजकुमार कोल को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में 7 जुलाई को बच्ची के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली पुलिस ने विवेचना कर न्यायालय में 23 जुलाई को चालान प्रस्तुत किया था। अदालत ने 5 दिन के अंदर शुक्रवार को फैसला सुना दिया।
 
अभियोजन के अनुसार शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार ने अपनी बच्ची का दाखिला एक बड़े स्कूल में कुछ दिन पहले ही कराया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवनगर का निवासी ऑटो चालक राजकुमार अन्य बच्चों के साथ उस बच्ची को भी स्कूल ले जाता था। राजकुमार 4 जुलाई को सभी बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद बच्ची को सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने गंदी हरकतें करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की।
 
इस दौरान बच्ची ने अपने घर पर चर्चा करते हुए बताया कि ऑटो वाले अंकल उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही बच्ची के माता-पिता कोतवाली थाना पहुंचे और ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख