Festival Posters

सुष्मिता देव महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (18:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें श्रीमती शोभा ओझा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
कांगेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी है। सुष्मिता असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य हैं। दिवंगत केंद्रीय मंत्री संतोषमोहन देव की पुत्री सुश्री देव ने दिल्ली के मिरांडा कॉलेज तथा लंदन के किंग्स कॉलेज से शिक्षा पूरी की थी। वह असम के सिलचर विधानसभा क्षेत्र से 2011 से 2014 तक विधायक रहीं और फिर 2014 में सिलचर लोकसभा सीट से संसद में पहुंची।
 
श्रीमती गांधी ने महिला कांग्रेस में अच्छे कामकाज के लिए श्रीमती ओझा की सरहाना की है। श्रीमती ओझा को 26 अगस्त 2013 को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनया गया था। इससे पहले वह मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। 
 
मोहन प्रकाश हटे : द्विवेदी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के लिए पार्टी प्रभारियों की नई टीम गठित की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव मोहन प्रकाश की जगह दीपक बाबरिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी सचिव राकेश कालिया के स्थान पर जुबेर खान और संजय कपूर को नया प्रभारी सचिव बनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

UN में अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान ने Donald Trump को मारने की कोशिश की

साणंद में Micron की ATMP यूनिट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब

Ayatollah Ali Khamenei कर रहे थे हाईलेवल मीटिंग, गिराए 30 बंकर बस्टर बम, इजराइल ने कहा- हमले जारी रहेंगे

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

अगला लेख