Hanuman Chalisa

MP Weather Update : इस मानसून मप्र में हुई रिकॉर्ड बारिश, IMD ने जारी किए आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (00:10 IST)
This monsoon Madhya Pradesh received record rainfall : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार एक जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो वार्षिक मानसून की औसत बारिश से 10 प्रतिशत अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि के दौरान राज्य में आमतौर पर 823.9 मिमी बारिश होती है।
ALSO READ: Weather Update: गुजरात में फिर भारी बारिश, क्या है आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का हाल?
आईएमडी के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बृहस्पतिवार को कहा, राज्य में एक जून से 30 सितंबर तक सामान्य बारिश 949 मिमी होती है। पूर्वी मध्यप्रदेश में यह 1043.4 मिमी और राज्य के पश्चिमी भाग में 877.3 मिमी होती है। यादव ने कहा, पूर्वी मध्यप्रदेश में 823.9 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले इस बार 953.9 मिमी वर्षा हुई, जो छह प्रतिशत की वृद्धि है।
ALSO READ: Weather Updates: भारी बारिश से आंध्र में 65 हजार घरों को नुकसान, IMD ने दिया 18 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट
यादव ने कहा, पश्चिमी मध्यप्रदेश में 766.4 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 867.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 13 प्रतिशत अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार श्योपुर जिले में 600.5 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 1087.7 ​​मिमी वर्षा हुई, जो 81 प्रतिशत की वृद्धि है।
ALSO READ: Weather Update : गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 1 सप्ताह में 49 की मौत, 37 हजार से ज्‍यादा लोगों को बचाया
आईएमडी के भोपाल केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, रीवा जिले में सबसे कम 572.6 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 823.3 मिमी है। यह 31 प्रतिशत की गिरावट है। दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से तीन दिन देरी से 21 जून को मध्यप्रदेश में पहुंचा था। पूर्वी भाग के बालाघाट जिले में राज्य में पहली मानसूनी वर्षा हुई।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख