MP: दमोह में जमीन विवाद में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 जून 2024 (12:48 IST)
Damoh Crime News: मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) जिले में जमीन विवाद के चलते सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके बेटे और भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी (Shrut Kirti Somvanshi) ने बताया कि 2 हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि यह घटना दमोह देहात (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के बांसतारखेड़ा गांव में हुई।

ALSO READ: इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या, निकालने वाले थे भगवा यात्रा
 
2 की गोली मारकर व 1 की धारदार हथियार से हत्या : अधिकारी ने बताया कि 2 व्यक्तियों को गोली मार दी गई जबकि 1 व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह मामला परिवार में जमीन विवाद का है। उनके अनुसार आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान रमेश विश्वकर्मा, उसके बेटे उमेश विश्वकर्मा (23) और भतीजे रवि विश्वकर्मा के रूप में हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More