Hanuman Chalisa

पन्ना टाइगर रिजर्व में हैरतअंगेज तरीके से बाघ का शिकार, फांसी पर लटका मिला शव

विकास सिंह
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (21:14 IST)
भोपाल। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघ के हैरतअंगेज तरीके से शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के विक्रमपुर गांव में आज बुधवार सुबह फंदे पर लटका हुआ बाघ का शव मिला। जिस तरीके से बाघ का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है, उसको देखकर शिकार की आशंका जताई जा रही है।
 
बाघ के शिकार की खबर लगते ही पन्ना से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार की खबर मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। वहीं टाइगर के शिकार की खबर लगते ही भोपाल से आला अधिकारी पन्ना टाइगर रिजर्व की ओर दौड़ लगा दी।
 
वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार पर स्थानीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इस पूरी घटना की गहराई से जांच होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे मामले पर उन्होंने एसपी, कलेक्टर तथा वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की है।
 
उन्होंने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ का शव पेड़ से लटका हुआ मिलना अत्यंत चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना की जांच होगी और इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी ताकि दोबारा कोई भी इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति का दुस्साहस न कर सके।
 
मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क में रहने वाले बाघ भी सुरक्षित नहीं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाघों की सबसे ज्यादा मौतें टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुई हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा 30 और बांधवगढ़ में 25 मारे गए थे।नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में 15 जुलाई तक 74 बाघों की मौत हुई जिसमें 27 बाघ मध्यप्रदेश के थे, वहीं वन्य प्राणी सरंक्षण को लेकर कैग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 2014 से 2018 के बीच 115 बाघों की मृत्यु हुई।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

नक्सली मुठभेड़ में शहीद आशीष शर्मा की अर्थी को CM डॉ. मोहन यादव ने दिया कांधा, परिजन को 1 करोड़ देने और भाई को SI बनाने का ऐलान

FSSAI का बड़ा आदेश- ‘ORS’ नाम से बिक रहे फर्जी इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स तुरंत हटाने के निर्देश

ग़ाज़ा : विस्थापितों को करना पड़ रहा है अपनी 'गरिमा की मौत' का सामना

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिए विकास का मॉडल बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख