Hanuman Chalisa

मौत के बाद भी समस्याओं से नहीं मिली मुक्ति, पानी में तैरकर निकाली अंतिम यात्रा

कीर्ति राजेश चौरसिया
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (17:25 IST)
मंदसौर। मंदसौर जिले के नोगांवा गांव के लोग आज भी बद से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। एक तरफ कुदरत का कहर, तो दूसरी तरफ सरकार की अनदेखी से लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सहन करने की इंतेहां तब हो गई, जब गांव वालों को अंतिम यात्रा भी पानी में तैरकर निकालनी पड़ी।
ALSO READ: MP में बारिश ने बरपाया कहर, मंदसौर में टूटा 120 सालों का रिकॉर्ड, 63 गांव पानी में डूबे
दरअसल, गांव की बुजुर्ग महिला सगीबाई के निधन के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी घंटों तक ग्रामीण परेशान होते रहे फिर अंतत: जान जोखिम में डालकर अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट तक गए। यह देखा जा सकता है कि किस तरह ग्रामीण अंतिम यात्रा के दौरान ही अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
 
विधायक से कई बार लगाई गुहार : नोगांवा गांव के लोग लंबे समय से पुलिया और सड़क की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर वे कई बार विधायक यशपालसिंह सिसोदिया से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।
ALSO READ: गांधीसागर बांध में पानी आवक ज्यादा लेकिन सुरक्षित, कैचमेंट के सभी 50 गांवों में अलर्ट
प्रशासन भी आश्वासन देता रहा : आज शनिवार को निकली अंतिम यात्रा के दौरान ग्रामीणों की पीड़ा समझी जा सकती है। गांव वालों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि वोट मांगने तो आ जाते हैं, पर मुश्किल घड़ी में कोई पूछने नहीं आता। प्रशासन भी आश्वासन देकर चला जाता है।
 
कोई नेता सामने नहीं आया : एक तरफ जहां क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सिसायत जोरों पर है और रोज ही किसी न किसी नेता का आना-जाना है, वहीं आज शनिवार को श्मशान घाट जाने के लिए कोई नेता सामने नहीं आया। आज की अंतिम यात्रा का यह दृश्य सरकार के रवैए की पोल खोल रहा है।
 
मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा की यह बात उनकी जानकारी में आई है और जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

अगला लेख