27 साल बाद शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की सुनाई दी दहाड़

विकास सिंह
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (16:36 IST)
भोपाल। शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज से फिर दो बाघों की दहाड़ सुनाई देने लगी। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो बाघों को माधव राष्ट्रीय उद्यान में रिलीज किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिंजेर के स्लाइडिंग गेट को पहिया घुमाकर बाघ को बाड़े के अंदर छोड़ा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

27 साल बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज बांधवगढ़ से लाई गई एक मादा टाइगर और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाई गई नर बाघ को छोड़ा गया। बाघों को राष्ट्रीय उद्यान में एक पखवाड़े तक चार हेक्टेयर क्षेत्र में बने विशेष बाड़े में रखा जाएगा, जहां पर इनकी सतत निगरानी की जाएगी। इसके बाद स्थितियां अनुकूल होने पर 15 दिन बाद इन्हें राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया जाएगा।
 

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की पुर्नस्थापना वन्य प्राणियों के संरक्षण और पर्यटन की संभावनाओं को नई उड़ान प्रदान करने में महती भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मध्यप्रदेश अजब है, गजब है और सजग भी है और मध्यप्रदेश सजगता के साथ प्रत्येक क्षेत्र में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश चीता स्टेट, टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेड, घड़ियाल स्टेट है। 

वहीं माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघों के सरंक्षण की जिम्मेदारी बाघ मित्र को दी  गई है। बाघों को बाड़े मेें रिलीज करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाघ मित्रों के साथ चर्चा भी की।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख