Publish Date: Sun, 17 Jul 2022 (17:48 IST)
Updated Date: Sun, 17 Jul 2022 (17:50 IST)
उज्जैन। उज्जैन में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल की जीत हुई। टटवाल सिर्फ 200 वोटों से जीते। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने आपत्ति जताई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए रिकाउंटिंग की मांग की। कांग्रेस ने 9 ईवीएम मशीनों पर आपत्ति दर्ज कराई।
आपत्ति के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने रिकाउंटिंग के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।