उज्जैन पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु 'निर्भया मोबाइल' प्रारंभ

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (00:44 IST)
उज्जैन। पुलिस अधीक्षक उज्जैन मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निर्भया मोबाइल को पुनः प्रारंभ किया गया है। निर्भया मोबाइल में 1 उपनिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी तथा महिला पुलिस कर्मचारी लगातार तैनात रहेंगी।

उक्त मोबाइल वाहन में प्रति 8-8 घंटे की शिफ्ट में महिला बल उपस्थित रहेगा। निर्भया मोबाइल हेल्प लाइन नंबर 1090, 7587624914 पर कोई भी महिला संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिस पर निर्भया टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जावेगी।

निर्भया मोबाइल का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक रुपेश कुमार द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक सोनू परमार, चांदनी गौड़, जुबेदा शेख, व्ही केयर फॉर यू टीम प्रआर. किरण पाठक मौजूद थे।

निर्भया मोबाइल द्वारा प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से देर रात्रि तक लगातार महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल, कॉलेज, होस्टल, विभिन्न कोचिंग संस्थान, होटल, देवासगेट बस स्टैंड, नानाखेड़ा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, ऑटो स्टैंड, भीड़भाड़ वाले हाट बाजार (जहां महिलाओं की भीड़ होती) ट्रेजर बाजार तथा अन्य सभी स्थान जहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना संभावित है, आदि स्थानों पर लगातार चैक करती रहेगी तथा साथ ही उन सभी स्थानों पर पेट्रोलिंग भी करेगी जिससे महिलाओं का पुलिस पर विश्वास बना रहे और महिलाएं अपने आपको ज्यादा सुरक्षित महसूस करें।

नीचे दिए गए फोन नंबर पर कोई भी अपनी शिकायत/ सुझाव दर्ज करा सकते हैं, शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जावेगा। महिला हेल्प लाइन उज्जैन- 1090, वी केयर फॉर यू उज्जैन- 7587624914, पुलिस कंट्रोल रुम उज्जैन- 07342525253।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख