Hanuman Chalisa

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona के 2165 नए मामले, 14 और संक्रमितों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (00:27 IST)
जयपुर। राजस्थान में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 2150 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 46 हजार 195 हो गई, वहीं 14 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1559 पर पहुंच गया।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज सर्वाधिक 450 नए मामले राजधानी जयपुर में मिले जबकि अजमेर में 112, अलवर में 190, बांसवाड़ा में 14, बारां में 11, बाड़मेर में 31, भरतपुर में 42, भीलवाड़ा में 109, बीकानेर में 273, बूंदी में 10, चित्तौड़गढ़ में 24, चुरु में 35, दौसा में 10, धौलपुर में 40, डूंगरपुर में 24, गंगानगर में 30, हनुमानगढ़ में 17, जैसलमेर में 13, जालोर में 49, झालावाड़ में 12, झुंझुनू में 34, जोधपुर में 365, करौली में 18, कोटा में 25, नागौर में 22, पाली में 46, प्रतापगढ़ में 10, राजसमंद में 27, सवाई माधोपुर में 10, सीकर में 13, सिरोही में 24, टोंक में 28 और उदयपुर में 47 संक्रमित मिले।

चिकित्सा निदेशालय के अनुसार अब तक राज्य में 32 लाख 19 हजार 68 सैंपल लिए गए जिनमें एक लाख 46 हजार 195 पॉजिटिव, जबकि 30 लाख 71 हजार 195 नेगेटिव हैं। इनमें 21 हजार 215 एक्टिव मामले हैं।(वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

अगला लेख