मध्यप्रदेश में 4 उपचुनावों के लिए मतदान प्रारंभ, 26.50 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

Webdunia
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (10:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा और रैगांव, जोबट तथा पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनावों के लिए आज शनिवार सुबह 7 बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। कुल 3,944 मतदान केंद्रों पर 26 लाख 50 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग शाम 6 बजे तक कर सकेंगे।
 
मतदान के बाद 48 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो जाएगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी। शुरुआती 1 घंटे के दौरान औसतन 8 से 10 प्रतिशत मतदान होने की खबरें हैं। मतदान केंद्रों पर कोरोना संबंधी गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मतदान खंडवा संसदीय क्षेत्र में कुल 2,908 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा पृथ्वीपुर में 306, रैगांव (अजा) में 313 और जोबट (अजजा) में 417 मतदान केंद्रों मत मतदान चल रहा है। कुल 3,944 मतदान केंद्र हैं। इनमें 865 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। वहीं 874 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग तथा 361 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। कुल 10,027 'बैलेटिंग यूनिट' हैं जिसमें रिजर्व इकाइयां भी शामिल हैं। 5517 कंट्रोल यूनिट हैं और 5,886 वीवीपैट यूनिट हैं।
 
खंडवा संसदीय क्षेत्र में कुल 19,68,805 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। यहां भाजपा-कांग्रेस सहित कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह रैगांव उपचुनाव में 2,07, 443 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। रैगांव में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा जोबट विधानसभा उपचुनाव में 2,75,214 मतदाता हैं। यहां कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बुंदेलखंड अंचल के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 1,98,542 कुल मतदाता हैं, जो अपना वोट डाल सकेंगे। पृथ्वीपुर में 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस तरह चारों क्षेत्रों में कुल 48 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
 
निर्वाचन क्षेत्रों में राज्य के बाहर की विशेष सशस्त्र बल की 50 कंपनियां और एमपी एसएएफ की 8 कंपनियां तैनात की गई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए निर्वाचन केंद्रों एवं निर्वाचन क्षेत्रों में 914 डीएसपी, नगर निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक निरीक्षक, 6,992 प्रधान आरक्षक-आरक्षक, 3,123 होमगार्ड और 3,945 विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 42 अंतरराज्ययीय नाके, 37 अंतर-जिला नाके, 55 फ्लाइंग स्कवॉड और 64 स्टेटिक्स सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं।
 
खंडवा संसदीय क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल और कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी के बीच है। इसी तरह आलीराजपुर जिले की जोबट (अजजा) सीट पर भाजपा की पूर्व मंत्री सुलोचना रावत और कांग्रेस के महेश पटेल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सतना जिले की रैगांव (अजा) सीट पर प्रतिमा बागरी (भाजपा) का मुख्य मुकाबला कांग्रेस की कल्पना वर्मा से है। इसके अलावा पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल सिंह के मुकाबले में कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर हैं।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से खंडवा में उपचुनाव हो रहे हैं। इसी तरह जोबट में कांग्रेस नेता कलावती भूरिया, रैगांव में भाजपा के जुगलकिशोर बागरी और पृथ्वीपुर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन के कारण ये उपचुनाव हो रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख