Hanuman Chalisa

Weather update : मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

Webdunia
मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (02:13 IST)
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से प्रदेश के मौसम के मिजाज में बदलाव आया है और इसके प्रभाव से अगले चौबीस घंटे के दौरान दक्षिण मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। आज इस सिस्टम के प्रभाव से पश्चिमी मध्यप्रदेश में आने वाले उज्जैन में मध्यम वर्षा दर्ज की गई। यहां 51 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा सतना, भोपाल के कुछ हिस्से, गुना, दमोह और सागर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्के बादल छाए हुए रहे। प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा हुई है, जिसके चलते गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल ने अनुमान जताया है कि अगले चौबीस घंटे के दौरान राज्य के इंदौर, धार, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, हरदा जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों के जिलों तथा रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर मालवा में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है।

इसके अलावा रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कल बना कम दबाव का क्षेत्र यह अब अति कम दबाव क्षेत्र में बदल गया है।

इसके प्रभाव से दक्षिणी मध्यप्रदेश में आने वाले कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इस सिस्टम का असर प्रदेश में कम से कम दो से तीन दिनों तक रहने का अनुमान है। इसके प्रभाव से तीन दिनों तक वर्षा का सिलसिला बना रहेगा।
राज्य में बीते चौबीस घंटों के दौरान इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, भोपाल, सागर एवं रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि तेज हवाओं के साथ हुई कल बारिश से आज गर्मी और उमस से राहत मिली है। यहां कल शहर के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

TCS के बाद विप्रो में बवाल, सहकर्मी ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बनाया दबाव, नौकरी छोड़ने को किया मजबूर

अधिक क्वालिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: योग्यता छिपाई तो जाएगी सरकारी नौकरी, कोर्ट ने बताया क्यों है जरूरी

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

अगला लेख