khatu shyam baba

मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (20:01 IST)
भोपाल। अगले दो-तीन दिन में बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का एक और क्षेत्र बनने से मध्यप्रदेश में व्यापक वर्षा होने के आसार है।
 
इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कटनी, मंडला, जबलपुर, अनूपपुर, विदिशा, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, गुना, हरदा, रायसेन, सीहोर, अलीराजपुर और अशोकनगर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
 
मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने  बताया कि इसके साथ ही उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश एवं पूर्वी राजस्थान पर आज ऊपरी हवाओं में 4.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती घेरा भी बन गया है। द्रोणिका (मानसून ट्रफ लाइन) भी बीकानेर, सवाईमाधोपुर और मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है जो अच्छी वर्षा का संकेत है।
 
प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर वर्षा हो रही है। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक पचमढ़ी में 32 मिलीमीटर, होशंगाबाद में 25 मिमी, इंदौर में 26, खंडवा में 22, रतलाम में 18, धार में 13, नौगांव में 10, खरगोन में 9 तथा सीधी में 8 मिमी वर्षा हुई।
 
इस दौरान राजधानी भोपाल में 8.2 मिमी वर्षा हुई। भोपाल में एक जून से अब 495.5 मिमी वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से 6.6 मिमी ज्यादा है। अगले 24 घंटों के दौरान भी भोपाल सहित प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड सरकार के 4 साल, CM धामी ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी हटाए, जानें पूरा मामला

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1400 से ज्यादा टूटा, क्या करें निवेशक?

5 दिन बाद भी तनय का धड़ लापता, पुलिस ने जब्त किए ब्लास्ट में फटी टंकी के टुकड़े

युद्ध का असर डाकोर तक: गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण मंदिर का अन्नक्षेत्र बंद

अगला लेख