Hanuman Chalisa

जो बताए भगवान कौन है, वही धर्म है

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (15:33 IST)
इंदौर। संस्था निनाद और अदबी कुनबा के दो दिवसीय 'हमसाज' कार्यक्रम के दूसरे दिन हिन्दू, मुसलमान और ईसाई धर्मगुरुओं ने अपने विचार रखे। हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने धर्म पर अपने विचार रखते हुए कहा कि धर्म के नाम पर लोग अल्लाह हू अकबर कहकर लोगों के गले काटते हैं, उनका दिल से कोई मतलब नहीं होता। 
 
चिश्ती ने कहा कि खुदा की सच्ची मोहब्बत के कारण ही लोगों के चेहरे पर आंसू आते हैं। आज हालात यह हैं कि लोगों के पास घर तो हैं पर घरवाले नहीं हैं। अपनापन खत्म हो गया है, लोग एक दूसरे से दूर हो गए हैं। मीडिया को नसीहत देते हुए चिश्ती ने कहा कि वह गलत चीजें लोगों तक न पहुंचाए। उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ में आज भी लोगों के दिलों को जोड़ा जाता है। वहां जाति और धर्म पूछकर मदद नहीं की जाती। 
 
विनम्र सेवा संतों की पहचान : फादर जोश प्रकाश ने धर्म पर अपने विचार रखते हुए कहा कि विन्रम सेवा ही संतो की पहचान है। प्रभु यह भी कहते हैं कि जहां तुम्हारी पूंजी है वहीं स्वर्ग है और पूंजी अच्छे कर्मों से एकत्रित होती है। बाइबल बताती है कि संसार में न्याय करने के लिए ईश्वर जरूर आएगा। संत बने बिना हम ईश्वर को नहीं समझ पाएंगे। क्योंकि हमारा ईश्वर पवित्र है, इसलिए पवित्र बनो तभी हम धर्म और धर्म की बातें समझ पाएंगे।
 
धर्म तर्क का विषय नहीं : निमाई सुंदरदास ने कहा कि धर्म तर्क का विषय नहीं है। ऐसा कोई भी धर्म जो यह बताता है कि भगवान कौन है, वही धर्म है। सभी धर्मों में एक ही बात समान है। वे सभी आपको आपके नित्य धर्म से परिचित कराते हैं। विश्व में जितने धर्म है उसका एक ही स्रोत है।
 
उन्होंने कहा कि जिसे हम धर्म समझते हैं, दरअसल वह पंथ है जो  इंसानों को सत्य, सदाचार का मार्ग बताकर ईश्वर से जोड़ने का रास्ता बताता है। धर्म को समझने के लिए शांत मस्तिष्क का होना जरूरी है। हर इंसान यदि शांत रहकर धर्म को समझेगा, तो वह धर्म का सही अर्थ समझ जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख