Hanuman Chalisa

मालवा में बारिश का कहर, 10 हजार बोरी गेहूं भीगा

मुस्तफा हुसैन
बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (20:15 IST)
मालवांचल में मौसम ने एकदम से करवट ली ओर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी क्षेत्र में कई जगह देखने को मिली। नीमच में तो कई जगह बारिश की वजह से सोसाइटियों का गेहूं खरीदी केन्द्रों और वेयर हाउसों पर बड़ी तादाद में गीला हो गया।
 
नीमच के रामपुरा, मनासा, कंजार्डा में करीब 10 हजार बोरी गेहूं भीग गया। ऐसे में भारी नुकसान सरकारी खरीद के गेहूं में स्थानीय प्रबंधन की लापरवाही की वजह से देखा जा रहा है।
 
किसान भी अपने गेहूं के केंद्रों पर तुलाई के दौरान भीग जाने के कारण से नाराज ही नजर आए। वेयरहाउस पर तो आलम यह था कि गेहूं की बोरियों से भीगकर गेहूं फूलते हुए बाहर निकल आया।
 
किसान महीपालसिंह ने बताया कि अचानक आई इस बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अभी भी फसल खेतों में है। चारा पूरी तरह खराब हो गया है। गेहूं की तुलाई भी नहीं हुई है। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आसपास कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है।
 
वीरू यादव नामक किसान ने कहा कि बारिश जोरदार हुई है। जवासा सोसायटी के पास बोरखेड़ी से फसल लेकर आए, जो कि यहां से 15 किलोमीटर दूर है, जबकि सावन हमारे यहां से मात्र 3 किलोमीटर दूर है। सावन हमारे के लिए ज्यादा करीब और अनुकूल है। हम अपनी व्यवस्था खुद करके लाए थे, अन्यथा नुकसान हो जाता। ऐसे में हमारे नुकसान कौन भरता?
 
बघाना खरीदी केन्द्र प्रभारी लालाराम दीवान ने कहा कि व्यवस्था तो ठीक है, लेकिन अचानक हुई बारिश का कोई क्या कर सकता है। पाल ढंकते-ढंकते माल गीला हो गया। इसके साथ ही बिना मैसेज के किसान ज्यादा आ गए इसलिए व्यवस्था और बिगड़ गई। मैसेज की व्यवस्था हो तो चीजें ठीक हो जाएं। 30 आदमी तुलाई वाले चल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख