Hanuman Chalisa

'असरदार' विराट बने सरदार, नजर आया नया 'अवतार'

Webdunia
बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (19:46 IST)
तस्वीर देखकर आप भी चौंक गए होंगे कि क्या वाकई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने केश बढ़ाकर और पगड़ी पहनकर सरदार बन गए हैं? यूं तो विराट कोहली मोना पंजाबी हैं और कभी भी पगड़ी नहीं पहनते लेकिन 14 अप्रैल को 'बैसाखी' के पावन पर्व पर वे इस नए 'अवतार' में दिखाई दिए और उन्होंने हाथ जोड़कर 'सतश्री अकाल सारेयान नू' का संदेश भी दिया...
 
विराट कोहली ने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर मंगलवार को तीन तस्वीरों का 'कोलाज' डाला है। तीनों ही तस्वीर 14 अप्रैल की है, जिस दिन बैसाखी थी। सिखों के नववर्ष के रूप में बैसाखी का त्योहार पंजाब में नई फसल कटने के रूप में मनाया जाता है। हर तरफ खुशी और उल्लास का वातावरण रहता है।
 
जितने भी पंजाबी और सिख हैं, उनके लिए बैसाखी के पर्व का अलग महत्व है। इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना भी हुई थी। यही कारण है कि विराट ने सिख का वेष धारण किया और तस्वीर वायरल करते हुए सभी को बधाई दी है।
विराट द्वारा तस्वीर डालते ही ढेरों कमेंट आने शुरू हो गए...युगांडा से कमल गुप्ता ने और क्वएटा, नाइजीरिया से श्रीकांत शेनाय, ऑस्ट्रेलिया से गुरप्रीत सिंह ने विराट को प्यार भेजा है। यही नहीं, देश के अलावा पाकिस्तान, स्विट्‍जरलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि जगहों से भी विराट कोहली को प्यार के साथ ही साथ 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
 
समाचार लिखे जाने तक विराट के सरदार वाली तस्वीर को दुनियाभर से 83 हजार लोगों ने पसंद किया और 3800 लोगों कमेंट इस बात के सबूत हैं कि दुनियाभर में विराट कोहली को प्यार करने वाले कितने लोग हैं। सरदार वाली तस्वीर को 810 लोगों ने शेयर भी किया है।
 
हालांकि कुछ लोग आईपीएल में विराट को सलाह देने से भी नहीं चूके कि उन्हें अगले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल हो जाना चाहिए....
 
विराट ने फेसबुक पेज पर दो अन्य तस्वीरें भी डाली हैं, जो दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल के 12वें संस्करण की है, जिसमें वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। यह जरूर है कि इस आईपीएल में विराट की टीम कोई बड़ा कारनामा नहीं कर सकी है जबकि उनकी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी थे।
विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल-12 में 8 टीमों में सबसे आखिरी पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 8 में से केवल 1 मैच जीता है और सिर्फ 2 अंक ही अर्जित किए हैं।
 
बेंगलोर टीम का प्रदर्शन भले ही बेहद निराशाजनक रहा हो, लेकिन खुद विराट ने अपने बल्ले से जौहर जरूर दिखाए हैं। वे बल्लेबाजी में टॉप के 10 बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर चल रहे हैं।
 
विराट ने 8 मैचों में 278 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 278 रन का है। छठे नंबर पर चल रहे मुंबई इंडियन्स के क्विंटन डिकॉक के भी 8 मैचों में 278 रन हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट विराट से अधिक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख