Hanuman Chalisa

शर्मनाक... कचरा गाड़ी में अस्पताल पहुंचा महिला का शव

मुस्तफा हुसैन
बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (20:39 IST)
वैसे तो जिला चिकित्सालय की लापरवाही आए दिन सामने आती है, लेकिन बुधवार को चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं, जहां महिला के शव को कचरा गाड़ी में चिकित्सालय ले जाया गया। 
 
मानवीयता को शर्मसार करने वाला यह वाकया जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर अठाना पंचायत क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक अज्ञात महिला का शव विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के फार्म हाउस के करीब खेत में पड़ा था। ऐसे में शव को शव वाहन के बजाय कचरा वाहन से जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
 
नीमच जिले में लगभग सभी चिकित्सालय में शव वाहन होने के बावजूद इस प्रकार शव को कचरा गाड़ी में लाना इंसानियत को शर्मसार करता है, वहीं देखने वाली बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश करते हैं। आखिर इन शव वाहनों का उपयोग कहां हो रहा है? यह कोई भी बताने को तैयार नहीं है।
जीवनभर किसी व्यक्ति को सम्मान न मिला हो पर मरने के बाद तो उसके शव को सम्मान मिले, लेकिन नीमच जिला स्वास्थ विभाग लगता है पूरी तरह लापरवाह हो चुका है। सुविधाओं के नाम पर वाहवाही लूटने वाले नेताओं को शायद ऐसे अमानवीय कार्य नहीं दिखते।
 
जावद थाना की एसआई वर्षा यादव ने बताया कि हमें एक महिला के लावारिस शव की खबर मिली थी। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 32 वर्ष के आसपास है। महिला के हाथ पर जो लिखा हुआ है, उसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जाएगी।
 
शव को कचरा गाड़ी में लाने के सवाल पर नगर पंचायत अठाना (नीम‍च) कचरा वाहन के ड्राइवर राजेन्द्र माली ने कहा कि हमसे सफाई दरोगा ने कहा कि महिला का शव लेकर आओ। हमें जैसा निर्देश मिला उसी के अनुरूप हमने काम किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख