Hanuman Chalisa

कलयुगी पुत्र की करतूत, शादी नहीं होने से कुपित हो मां की कर दी पीट-पीटकर हत्या

Webdunia
गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (12:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विवाह नहीं होने से नाराज 32 वर्षीय युवक ने अपनी 67 वर्षीय मां की क्रिकेट के बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मां की मौत के बाद जुर्म छिपाने की नीयत से आरोपी ने उनके छत से गिरने की बात कही, हालांकि पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
 
कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि घटना मंगलवार रात को खानू गांव में बिस्मिल्लाह मस्जिद के पास परिवार के साथ रहने वाली आसमा फारूक के साथ हुई। उन्होंने बताया कि आसमा के 2 बेटे हैं जिनमें बड़े बेटे अताउल्ला की शादी हो चुकी है जबकि छोटे बेटे अब्दुल अहद फरहान के मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पाया है।
 
उन्होंने बताया कि इसे लेकर अब्दुल अक्सर मां से झगड़ा किया करता था। मंगलवार की रात अताउल्ला अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल गया था और वहां से लौटकर उसने रात को कमरे में मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। अलाउल्ला के पूछने पर अब्दुल ने कहा कि मां छत से गिरकर घायल हो गई है।
 
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद संदेह के आधार पर अब्दुल से पूछताछ की गई तो उसने बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर मां की हत्या करना कबूल कर लिया। सिर में चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अगला लेख