महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, अब तक 71 नामों का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (11:39 IST)
Maharashtra congress list : कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने अब तक 71 नामों के नाम का ऐलान कर दिया है। ALSO READ: महाराष्‍ट्र में MVA में सीटों का बंटवारा, राहुल गांधी क्यों हुए नाराज?
 
कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया है। जलगांव से स्वाति संदीप वाकेकर, सावनेर से अनुजा सुनील केदार और भंडारा से पूजा गणेश थवकार चुनाव लड़ रही हैं। 
 
कांग्रेस ने वसई से विजय गोविंद पाटिल और वर्धा से शेखर शिंदे को चुनाव मैदान में उतारा है। नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव चुनाव मैदान में हैं। भुसावल से राजेश तुकाराम को टिकट दिया गया है। 
 
पार्टी ने अपनी पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। कराड से पृथ्वीराज चव्हाण, साकोली से नाना पटोले और ब्रह्मपुरी से विजय वडेट्टिवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नितिन राउत और बालासाहेब थोराट को क्रमशः नागपुर उत्तर और संगमनेर से टिकट मिला है। ALSO READ: Maharashtra : कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कराड से पृथ्वीराज लड़ेंगे चुनाव
 
गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों 1 चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

अगला लेख