Biodata Maker

राकांपा (एसपी) ने साधा भाजपा पर निशाना, देश में कई आपात स्थितियां होने का लगाया आरोप

भाजपा ने भी किया पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 जून 2024 (12:07 IST)
NCP (SP) targeted BJP : शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि देश में इस समय कई आपात स्थितियां हैं और भाजपा को अतीत में उलझने से पहले उनका जवाब देना चाहिए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आपातकाल (Emergency) के 49 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

ALSO READ: आपातकाल की 50वीं बरसी, भाजपा नेताओं का कांग्रेस पर बड़ा हमला, क्या बोले PM मोदी?

भाजपा के नेताओं ने देश में आपातकाल लगाए जाने के 49 साल पूरे होने पर मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने कांग्रेस की तानाशाही और संविधान के प्रति उसकी अवहेलना को उजागर करने के लिए 1975 के आपातकाल की बरसी के मौके पर एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने मणिपुर हिंसा और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का प्रश्न पत्र कथित रूप से लीक होने को लेकर भाजपा पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के जरिए निशाना साधा।

ALSO READ: आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस की तानाशाही सोच को उजागर करेगी भाजपा, शुरू होगा राष्‍ट्रव्‍यापी कार्यक्रम
 
भाजपा मणिपुर की आपात स्थिति पर कब बात करेगी? : उन्होंने कहा कि भाजपा मणिपुर की आपात स्थिति पर कब बात करेगी, जहां लोग 1 साल से अधिक समय से पीड़ा झेल रहे हैं। भाजपा हमारी शिक्षा प्रणाली की आपात स्थिति और नीट का प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने में अपनी विफलता पर कब बात करेगी? क्रैस्टो ने कहा कि भाजपा, भारत में कृषि के मोर्चे पर आपात स्थिति के बारे में कब बात करेगी?

ALSO READ: आपातकाल की 50वीं बरसी पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?
 
बेरोजगारी दर पिछले 45 साल में सबसे अधिक : देश में किसानों की बुनियादी मांगें पूरी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार क्षेत्र की आपात स्थिति पर कब बात करेगी? भारत में बेरोजगारी दर पिछले 45 साल में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में ऐसी कई आपात स्थितियां हैं और भाजपा को अतीत में उलझने से पहले उनका जवाब देना चाहिए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया था जिसे 21 महीने बाद 1977 में हटाया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ की आड़ में Donald Trump की 'बिजनेस डील', दूसरे कार्यकाल में कैसे कमाए 12,800 करोड़ रुपए, Pakistan में भी लगाया पैसा

एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली, कहीं आपको तो नहीं आया Parivahan विभाग के नाम पर मैसेज, घबराएं नहीं

What is Board of Peace : डोनाल्ड ट्रंप का बोर्ड ऑफ पीस क्या है, पाकिस्तान भी बना मेंबर, PM मोदी और पुतिन समेत 60 देशों को न्योता, किसने स्वीकारा और किसने ठुकराया?

Digital Arrest से बचाएगा UPI 'किल स्विच', अब एक बटन दबाते ही फ्रीज होगा बैंक खाता, सरकार की बड़ी तैयारी

शंकराचार्य विवाद के बीच गरजे CM योगी, किसे बताया कालनेमि, कौन था यह मायावी राक्षस?

अगला लेख