Hanuman Chalisa

Maharashtra सरकार गठन के लिए राज्यपाल ने शिवसेना को और वक्त नहीं दिया

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (21:32 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गैरभाजपाई सरकार बनाने के शिवसेना के प्रयासों को ऐन मौके पर उस समय झटका लगा, जब कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ और अधिक बातचीत करने की बात कही, वहीं राज्यपाल ने शिवसेना को और वक्त देने से मना कर दिया।
ALSO READ: Live : महाराष्ट्र में फिर फंसा पेंच, अब NCP को राज्यपाल का न्योता
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार रात यहां राजभवन के बाहर कहा कि सरकार बनाने का उनकी पार्टी का दावा अब भी कायम है, क्योंकि दोनों दल शिवसेना नीत सरकार का समर्थन करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस और राकांपा का नाम नहीं लिया।
ALSO READ: महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए देर रात तक चला शिवसेना का मंथन
आदित्य ने दावा किया कि राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने शिवसेना को संख्याबल जुटाने के लिए और वक्त देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने दोनों दलों से बातचीत शुरू कर दी है। दोनों दलों ने शिवसेना को सैद्धांतिक रूप से समर्थन व्यक्त किया है।
 
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने कहा कि हमने सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की अपनी इच्छा के बारे में महाराष्ट्र के राज्यपाल को सूचित किया। शिवसेना विधायक पहले ही लिखित में अपना समर्थन जता चुके हैं और दोनों दलों (राकांपा तथा कांग्रेस) को उनकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ और दिन चाहिए। आदित्य ने कहा कि इसलिए हमने राज्यपाल से और वक्त मांगा था लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख