महात्मा गांधी की हत्या के षड्‍यंत्र में शामिल थे वीर सावरकर, अंग्रेजों से मांगी थी माफी : दिग्विजय सिंह

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (11:45 IST)
मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह (Digvijay Singh) एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा द्वारा महाराष्ट्र चुनाव जीतने पर वीर सावरकर (Veer Savarkar) को भारत रत्न देने की घोषणा पर सिंह का यह बयान आया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या के षड्यंत्र में वीर सावरकर शामिल थे।
 
ALSO READ: महाराष्‍ट्र चुनाव: भाजपा ने खेला 'वीर सावरकर' कार्ड, भारत रत्न देने की मांग
 
सिंह ने कहा कि वीर सावरकर के जीवन के दो पहलू थे- पहला उनका जेल से लौटने के बाद आजादी की लड़ाई में भागीदारी करना है, तो दूसरे पहलू में उनका राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या में शामिल होना।
 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारियों की सूची में सावरकर का नाम भी था। वे तो माफी मांग कर लौट आए थे।
 
ALSO READ: दिग्विजय सिंह का बयान, हिन्दुओं का कट्टरपंथीकरण उतना ही खतरनाक, जितना मुस्लिमों का
सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न देने की मांग कर रही है, जिस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
 
महाराष्ट्र चुनावों के लिए जारी अपने घोषणा-पत्र भाजपा ने कहा है कि अगर राज्य में एक बार फिर उनकी सरकार बनी तो वह वीर सावरकर को भारत रत्न देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेंगे। भाजपा की इस घोषणा के बाद विपक्षी पार्टियां भाजपा पर निशाना साध रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Sandeshkhali Case : नए वीडियो में दावा, BJP नेता ने सादे कागज पर कराए हस्‍ताक्षर, बलात्कार के झूठे मामले हुए दर्ज

हकीकत से दूर चरण दर चरण बदलते लोकसभा चुनाव के मुद्दे

स्वीटी और बेबी कहना हमेशा यौन टिप्पणियां नहीं होतीं: कलकत्ता उच्च न्यायालय

रविश कुमार ने हिंदू आबादी वाली रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा गेम यहां हो रहा है

4 जून को I.N.D.I.A सरकार, राहुल बोले- 30 लाख नौकरियों के लिए 15 अगस्त से प्रक्रिया

Haryana Political Crisis : हरियाणा में संकट में सैनी सरकार, कांग्रेस और JJP ने किया राज्यपाल को लिखा पत्र

अमेठी गांधी परिवार की अमानत, मेरी जीत यानी उनकी जीत : किशोरी लाल शर्मा

करणी सेना अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने भाजपा से दिया इस्तीफा

हिमंत विश्व शर्मा बोले, सत्‍ता में आए तो मुफ्त कराएंगे राम मंदिर की तीर्थयात्रा

Air India Express ने 25 कर्मचारियों का टर्मिनेशन वापस लिया, सिक लीव के बाद किया था बर्खास्त

अगला लेख