महाराष्ट्र में सरकार गठन करने के लिए NCP को मिला मंगलवार रात 8.30 बजे तक का समय

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (21:51 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार के गठन के लिए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को न्योता दिया है। NCP को मंगलवार की रात 8.30 बजे तक बहुमत के लिए विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपनी होगी। शिवसेना को सोमवार को 7.30 तक समय दिया गया था लेकिन उसके नेता समर्थन की चिठ्‍ठी नहीं सौंप पाए, लिहाजा विधानसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी NCP को सोमवार को राज्यपाल ने बुलाया था।
ALSO READ: Live : महाराष्ट्र में फिर फंसा पेंच, अब NCP को राज्यपाल का न्योता
NCP के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि अजीत पवार, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे रात 9 बजे के बाद राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने मुलाकात के बाद NCP को सरकार के गठन करने का प्रस्ताव दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल से कहा कि वे सहयोगी दलों से बात करने के बाद अपना फैसला देंगे।
 
कांग्रेस ने दिल्ली में सुबह 10 बजे महाराष्ट्र मामले को लेकर कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाई है। इसके बाद कांग्रेस के 3 बड़े नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़के और केसी वेणुगोपाल मुंबई रवाना होंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी मंगलवार की सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। NCP की कोर कमेटी की बैठक दोपहर 1 बजे होगी। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए देर रात तक चला शिवसेना का मंथन
उल्लेखनीय है कि सोमवार रात तक महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर क्रिकेट के टी-20 की तर्ज पर मैच चलता रहा। यहां पल पल पल-पल तस्वीर बदलती रही। राज्यपाल कोश्यारी द्वारा शिवसेना को 48 घंटे का और वक्त देने से इंकार करने के बाद नया पेंच फंस गया था। इसी बीच कोश्यारी ने NCP को मिलने का न्योता दिया है, क्योंकि वह विधानसभा चुनाव में 54 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था। NCP ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। इस तरह दोनों की कुल सीटें 98 ही हैं जबकि सरकार बनाने के लिए 145 विधायक चाहिए। ऐसे में गठबंधन को शिवसेना का समर्थन लेना पड़ेगा जिसने 56 सीटें जीती हैं।
 
इसी बीच कांग्रेस ने कहा कि हम एक बार फिर एनसीपी से बात करेंगे। इस बीच कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि एनसीपी जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ हैं। 
 
इससे पहले सरकार बनाने के लिए गेंद शिवसेना के हाथ से फिसल गई, क्योंकि राज्यपाल ने पार्टी को और 2 दिन का वक्त नहीं दिया। शिवसेना के नेता राज्यपाल को समर्थन देने की चिट्ठी नहीं सौंप सके थे। दरअसल, कांग्रेस की ओर से समर्थन देने की चिठ्‍ठी न देने से मामला अधर में लटक गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख