Maharashtra : महाराष्ट्र में फिर फंसा पेंच, NCP ने कहा- फॉर्मूला 50-50

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (14:23 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा पर 50-50 फॉर्मूले के लिए दबाव बना रही शिवसेना के सामने अब यही फॉर्मूला मुसीबत का सबब बनने जा रहा है। दअरसल, NCP ने ढाई-ढाई साल के मुख्‍यमंत्री की मांग उठा दी है।
 
एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने यह कहकर शिवसेना खेमे में सनसनी फैला दी है कि चूंकि दोनों पार्टियों के विधायकों की संख्‍या में महज 2 का ही अंतर है। ऐसे में सरकार में 50-50 का फॉर्मूला तय होना चाहिए। एनसीपी ने सरकार गठन के लिए पहली बार खुलकर अपनी मांग रखी है।
 
ALSO READ: कांग्रेस को संजय निरुपम की नसीहत, 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी महाराष्ट्र की 'लंगड़ी' सरकार
 
माना जा रहा है कि शुक्रवार को तीनों दल मिलकर सरकार बनाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि शरद पवार का रवैया इस पूरे घटनाक्रम में काफी ढुलमुल रहा है। खबरें तो यह भी आती रही हैं कि वे भाजपा से हाथ मिला सकते हैं। मोदी-पवार मुलाकात को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा था।
 
हालांकि शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से पहले सरकार का गठन हो जाएगी। दूसरी ओर कांग्रेस नेता और पूर्व शिवसैनिक संजय निरुपम ने कांग्रेस के सरकार में शामिल होने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लंगड़ी सरकार 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

देशभर में रामनवमी की धूम, चल रही है भव्‍य तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

Waqf Bill : वक्फ बिल को मिली राष्‍ट्रपति की मंजूरी, बना नया कानून

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

अगला लेख