महाराष्‍ट्र चुनाव: भाजपा ने खेला 'वीर सावरकर' कार्ड, भारत रत्न देने की मांग

Webdunia
बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (00:33 IST)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मंगलवार को मांग उठाई।
 
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अगले पांच वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने, एक करोड़ रोजगार का सृजन करने और वर्ष 2022 तक सभी को घर देने का वादा भी किया है।
 
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में कहा गया है कि भाजपा केंद्र में अपनी पार्टी की अगुवाई वाली राजग सरकार से वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग करेगी।
 
वीडी सावरकर को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव रख सकती है।
 
राजा ने कहा कि यह हमारे समय की सबसे बड़ी विडंबना है कि जब हम गांधीजी की जन्मशती का जश्न मना रहे हैं तो भाजपा सावरकर को भारत रत्न देने की मांग कर रही है जो उनकी हत्या मामले में एक आरोपी थे।
 
भाकपा नेता ने कहा, 'वो दिन भी दूर नहीं है जब भाजपा गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देने की मांग करेगी। यह उनके एजेंडे का हिस्सा है।'
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

Chardham Yatra : रजिस्ट्रेशन से लेकर Reel तक, क्या है चारधाम यात्रा के नए नियम?

अगला लेख