Hanuman Chalisa

कोई 'अदृश्य शक्ति' के कंट्रोल में है महाराष्ट्र का सियासी खेल

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (08:26 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी संग्राम के बीच शिवसेना (Shiv Sena) ने राष्ट्रपति शासन (Presidential rule) को लेकर भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि कोई अदृश्य शक्ति इस खेल को नियंत्रित कर रही है।
 
शिवसेना ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर सवाल उठाए। शिवसेना ने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस का राष्ट्रपति शासन पर चिंता जताना सिर्फ एक स्वांग है। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन तुरंत हटाया जाए।
 
राष्ट्रपति शासन की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल कई सालों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में रह चुके हैं। राज्यपाल ने एनसीपी और शिवसेना को सरकार बनाने के लिए समय नहीं दिया।
 
बुधवार को नई सरकार के गठन को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना और कांग्रेस के बीच विभिन्न स्तरों पर कई बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी रहा। इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर 2 दिनों में दूसरी बार बातचीत की और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से भी मुलाकात की।
 
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को अपने शीर्ष नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों की आशंकाओं को दूर किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख