Hanuman Chalisa

मुंबई में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 अगस्त 2025 (10:48 IST)
2 people died due to landslide in Mumbai : मुंबई के विक्रोली (Vikhrol) में भारी बारिश (heavy rain) के बीच हुए भूस्खलन (landslide) के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना विक्रोली पार्क साइट (Vikhroli Park Site) के वर्षा नगर में देर रात करीब 2 बजकर 39 मिनट पर हुई।ALSO READ: पीओके से पाकिस्तान तक बारिश ने मचाई तबाही, 200 की मौत
 
एक पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिर गए : बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि पास की एक पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिर गए जिससे एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय निकाय द्वारा संचालित राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से 2 को मृत घोषित कर दिया।ALSO READ: Weather Update: यूपी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
 
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस और महानगर पालिका के कर्मचारियों सहित आपातकालीन मोचन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) के रूप में हुई है तथा घायलों में आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) शामिल हैं जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के अन्य निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

जम्मू कश्मीर में 6 सालों में केवल 631 बाहरी लोगों ने खरीदी जमीन

सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने क्रेन ऑपरेटर को जड़ा तमाचा

अमेजन से खरीदा 1.86 लाख का मोबाइल, पार्सल खोलते ही उड़े होश

कौन हैं अमोल वाघमारे, जिनकी गोली से मारा गया रोहित आर्य, बची 17 मासूमों की जान

अगला लेख