Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में विरोधियों पर बरसे आदित्य ठाकरे, बोले- धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर सुलाएंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (23:43 IST)
Aditya Thackeray News : शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाने वालों को बर्फ की सिल्ली पर सुलाया जाएगा। महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र दपोली में बात करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता रामदास कदम और से जुड़े उनके बेटे व स्थानीय विधायक योगेश कदम को गद्दार करार दिया।
 
राज्य के पूर्व मंत्री ठाकरे 20 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले दापोली में एक रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, यह मेरी जिम्मेदारी है कि जो कोई भी आपको (शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं को) धमकाएगा, उसे बर्फ की सिल्ली पर सुलाऊं। हमारी सरकार बनने वाली है।
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में
विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने पलटवार करते हुए कहा कि जब वे एक ही पार्टी (अविभाजित शिवसेना) में थे तो उनका बेटा आदित्य ठाकरे का दोस्त था, लेकिन बाद में आदित्य ने दापोली में उनके करीबी लोगों को निष्कासित कर दिया।
 
रामदास कदम ने दावा किया कि स्थानीय विधायक होने के बावजूद योगेश को दापोली नगर परिषद चुनावों के दौरान दरकिनार कर दिया गया। रामदास कदम ने कहा कि आदित्य ठाकरे ही गद्दार थे क्योंकि उन्होंने उनका मंत्रालय छीन लिया था।
ALSO READ: लाडकी बहिन योजना और टोल समाप्ति के फैसले को बरकरार रखेगी एमवीए सरकार : आदित्य ठाकरे
रामदास कदम देवेन्द्र फडणवीस सरकार में पर्यावरण मंत्री थे, लेकिन उन्हें बाद में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में जगह नहीं मिली थी। आदित्य अपने पिता की सरकार में पर्यावरण मंत्री थे। साल 2022 में, शिवसेना के विभाजन के बाद, कदम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के साथ चले गए थे। (भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Rahul Gandhi : क्या राजनीति से पहले स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे राहुल गांधी, ग्रेट निकोबार का अंडरवॉटर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की हुई लांचिंग, विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की पहली एयर शेड आधारित परियोजना

लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा क्यों हुआ, Cockroach Janta Party ने क्या कहा

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए 'एक पेड़ मां के नाम' : योगी आदित्यनाथ

क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...

अगला लेख