Hanuman Chalisa

मालेगांव फैसले पर बोले फडणवीस, आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (14:46 IST)
Devendra Fadnavis' statement on Malegaon verdict: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा। वह मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले (Malegaon blast case) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है।
 
मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकल में लगाए गए विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और 101 अन्य लोग घायल हो गए थे। विशेष अदालत ने मामले के सभी 7 आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं हैं।ALSO READ: मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बरी, फैसला सुन रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानिए क्या कहा?
 
आतंकवाद भगवा न कभी था, न है और न कभी होगा : फडणवीस ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि 'आतंकवाद भगवा न कभी था, न है और न कभी होगा।' 

आतंकवाद भगवा न कभी था, ना है, ना कभी रहेगा!#MalegaonVerdict वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने फैसले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि उनकी पार्टी एनआईए अदालत के फैसले का स्वागत करती है जिसमें ठाकुर और पुरोहित समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।ALSO READ: मालेगांव ब्लास्ट : हादसे से फैसले तक कब क्या हुआ?
 
हेगड़े ने दावा किया कि हम इस फैसले से बहुत खुश : हेगड़े ने दावा किया कि हम इस फैसले से बहुत खुश हैं। यह कांग्रेस पार्टी की नापाक चाल थी जिसने उन्हें फंसाया और अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए 'हिन्दू आतंकवाद' शब्द भी गढ़ा। उनका पर्दाफाश हो गया है। हेगड़े ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि कोई भी हिन्दू आतंकवादी नहीं हो सकता और यह बात सही साबित हुई है।ALSO READ: मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला
 
महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फैसले की सराहना करते हुए कहा कि हिन्दुत्व को आतंकवादी करार दिया गया और भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने दावा किया कि अध्यात्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

अगला लेख