Hanuman Chalisa

Maharashtra : ठाणे में केवल 'कमल' ही फूले-फले, एकनाथ शिंदे के गढ़ में किसने कहा ऐसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 जनवरी 2025 (20:28 IST)
Eknath Shinde News : महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गणेश नाइक ने कहा है कि वह चाहते हैं कि भाजपा ठाणे में फूले-फले जिससे दोनों सहयोगियों (भाजपा-शिवसेना) के बीच खींचतान की अटकलें लगाई जा रही हैं। ठाणे उपमुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे का गढ़ है। नाइक ने कहा कि वह लोगों के प्रति प्रेम के कारण गडकरी रंगायतन सभागार में ये बैठकें आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा का ध्यान शहर पर है। गौरतल‍ब है कि नाइक और शिंदे दोनों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिवसेना से की थी, लेकिन नाइक बाद में राकांपा में शामिल हो गए।   
 
पड़ोसी पालघर जिले के संरक्षक मंत्री नाइक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वह ठाणे में भी जन शिकायत बैठकें आयोजित करेंगे, जिससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि भाजपा क्षेत्र में शिंदे की पार्टी के प्रभुत्व को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।
ALSO READ: संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर पलटवार, बोले महाराष्‍ट्र को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम
नाइक ने कहा कि वह लोगों के प्रति प्रेम के कारण गडकरी रंगायतन सभागार में ये बैठकें आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा का ध्यान शहर पर है। हम चाहते हैं कि ठाणे में केवल 'कमल' (भाजपा का चुनाव चिन्ह) ही फूले-फले। पार्टी ने मुझे शहर की जिम्मेदारी सौंपी है।
 
नाइक और शिंदे दोनों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिवसेना से की थी, लेकिन नाइक बाद में राकांपा में शामिल हो गए, जिसका नेतृत्व उस समय शरद पवार कर रहे थे। शिंदे ने 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को चुनौती देकर शिवसेना को विभाजित कर दिया।
ALSO READ: राहुल गांधी को मातोश्री से तिजोरी लानी थी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया कटाक्ष
शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी पहले से ही जिला संरक्षक मंत्री के पदों के आवंटन से नाराज है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को नाइक का समर्थन किया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, मैंने पहले ठाणे के संरक्षक मंत्री के रूप में काम किया है और मुझे शहर और जिले में शिंदे के नेटवर्क के बारे में पता है।
 
ठाणे शिवसेना का गढ़ बना रहेगा। भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी का विस्तार करने का अधिकार है, लेकिन कोई इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि शिवसेना ने ऐतिहासिक रूप से जिले में अपना दबदबा बनाए रखा है। उन्होंने भाजपा से सीधी चुनौती की संभावना को खारिज करते हुए कहा, शिंदे और नाइक दोनों ही महायुति गठबंधन का हिस्सा रहते हुए अपनी पार्टियों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। स्थिति की गलत व्याख्या करने की कोई जरूरत नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, 20 मंत्रियों संग लेंगे शपथ

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

अगला लेख