Hanuman Chalisa

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Webdunia
शनिवार, 22 मार्च 2025 (19:40 IST)
Narayan Rane On Disha Salian Case : महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर मचे घमासान के बीच दिशा सालियान का फिर से जिक्र होने पर राज्य की सियासत गरमा गई है। 5 साल पुराने दिशा सालियान केस को लेकर भाजपा ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का बयान भी सामने आया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य ठाकरे का नाम न लेने के लिए उद्धव ठाकरे ने 2 बार उनसे बातचीत की।
ALSO READ: नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर
क्या बोले नारायण राणे 
नारायण राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझे कहा कि आपके भी बच्चे हैं, मेरे भी बच्चे हैं। आपके बेटे लगातार आदित्य ठाकरे का नाम ले रहे हैं, वे न लिया करें। डिनो मोरया के घर वो क्या करता वो देखिए। मुझे पता है वो क्या करता है लेकिन मैं नहीं बताऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि दूसरा कॉल कोविड काल के दौरान आया, उस समय मेरे अस्पताल का इनॉग्रेशन करते समय कॉल आया। अस्पताल के लिए कुछ परमिशन को लेकर मैं बातचीत कर रहा था, तभी मुझे कॉल आया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल की परमिशन तो ठीक है पर अब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य का नाम लिया जा रहा है।
ALSO READ: दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?
पिता को जाना होगा हाईकोर्ट  
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि दिशा सालियान के पिता को हाईकोर्ट जाना पड़ा क्योंकि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उनके पिता को लगा कि उन्हें पुलिस से न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए वे हाईकोर्ट गए। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि  दिशा सालियान की घटना जब हुई थी, उस समय उद्धव ठाकरे के पीए नार्वेकर, जो अब शायद विधायक हैं, ने मुझे कॉल किया था। मैं भी उस समय घर जा रहा था और उन्होंने (पीए) कहा कि उद्धव ठाकरे मुझसे बात करना चाहते हैं। पीए ने पूछा क्या आप बात करेंगे। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख