मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ से गरमाई सियासत, क्या है आरोपियों का शिवसेना शिंदे से कनेक्शन?

पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ POCSO और IT एक्ट में मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि अधिकांश आरोपी उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट से जुड़े हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 मार्च 2025 (10:20 IST)
Maharashtra news in hindi : केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ मामले में महाराष्‍ट्र की सियासत गरमा गई है। खडसे के ससुर एकनाथ खडसे जो एनसीपी शरद गुट के नेता है, जब डीजीपी से चर्चा के बात कर शिकायत करने के बाद थाने पहुंचे तो उन्हें भी 2 घंटे वहां बैठाकर रखा गया। हालांकि बाद में पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ POCSO और IT एक्ट में मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि अधिकांश आरोपी उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट से जुड़े हैं, इनमें से कुछ के खिलाफ पहले से गंभीर केस भी दर्ज है। 
 
पुलिस ने खडके के ससुर से कहा कि लड़की का मामला है इसलिए सोच लें, शिकायत करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि गुंडों को सबक सिखाने के लिए हमने तय किया कि हम शिकायत करेंगे। इसके बाद खुद रक्षा खडसे थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ALSO READ: Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक
 
उन्होंने कहा कि मैं मंत्री की तरह नहीं बल्कि मां की तरह थाने पहुंची। आज मेरी बेटी के साथ हुआ कल किसी की भी बेटी के साथ हो सकता है। अगर किसी बच्चे के साथ ऐसा होता है तो परिवार को उसका साथ देना चाहिए।
 
 
कौन है आरोपी : आरोपियों की पहचान शिंदे सेने के उपजिला प्रमुख के भतिजे अनिकेत भोई, पूर्व पार्षद पीयूष मोरे, शिंदे युवा सेना के शहर प्रमुख सचिन, अनुज, चेतन और किरण माली के रूप में हुई है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। 
 
विपक्ष ने उठाए सवाल : महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन और विधायक दल के नेता विजय वडेट्‍टीवार ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री को शिकायत दर्ज करने अस्पताल जाना पड़ रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से कथित छेड़छाड़ मामले पर NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं है, तो राज्य में आम आदमी की बेटी कैसे सुरक्षित हो सकती है? मंत्री (केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे) ने भी कल यही बात कही थी। पिछले 126 दिनों में पुणे जिले में बलात्कार के 50 मामले सामने आए।
 
क्या बोले फडणवीस : मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरोपी एक सियासी दल से हैं। उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभाल रहे हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

RTO के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को जमानत मिलने पर सियासत, सड़क पर कांग्रेस, किया विरोध प्रदर्शन

रूस में रहस्‍यमयी वायरस, खून की उल्‍टियां, किसने किया और कितना सच है दावा?

LIVE : राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल

चीनी नागरिकों से सेक्स रिलेशन नहीं बना सकेंगे अमेरिकी, रोमांस पर भी रोक

जंगल में सरकार रहती है : नवीन रांगियाल की कविता

अगला लेख