Hanuman Chalisa

Pune Bridge Collapses : कैसे ढह गया पुणे की इंद्रायणी नदी बना पुल, किसकी थी लापरवाही, कौन है लोगों की मौत का जिम्मेदार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 जून 2025 (19:23 IST)
pune bridge collapse on indrayani river News : पुणे के मावल तहसील के तलेगांव दाभाडे के पास कुंडमाला क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण टूट गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यह पुल कई महीनों से वाहनों के लिए बंद था। खबरों के मुताबिक कि यह फिर भी खुला था। मीडिया खबरों के मुताबिक जर्जर होने से पुल का एक हिस्सा बंद कर दिया गया था। 
 
लापरवाही से पड़ी भारी
रविवार को छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक कुंडमाला क्षेत्र घूमने आए थे। कुछ लोग उस समय पुल पर खड़े होकर फोटो ले रहे थे और दृश्य का आनंद ले रहे थे, जब पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। यह हादसा अचानक हुआ और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद, मावल तहसील में भुशी डैम और लोनावाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पिछले सप्ताह बंद कर दिए गए थे।
ALSO READ: गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से गई थी 135 लोगों की जान, देश में अब तक हुए ये हादसे
क्या बोले स्थानीय लोग
ALSO READ: Bridge Collapse : पुणे में बड़ा हादसा, Indrayani River पर बना पुल टूटा, 20-25 लोगों के बहने की आशंका, 2 की मौत
क्या बोले मुख्यमंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। पास में तैनात NDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस ने कहा- जवाबदेही जरूरी है 
कांग्रेस ने रविवार को पुणे की मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि जवाबदेही तय होना जरूरी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर इंद्रायणी नदी पर एक पुराना लोहे का पुल ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि पुणे की मावल तहसील में पुल का गिरना एक हृदय विदारक त्रासदी है। खेड़ा ने कहा, ‘‘हम उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो घायल हैं या अब भी लापता हैं।’’ उन्होंने कहा कि हर एक जान जो इस टाली जा सकने वाली दुर्घटना में गई, लापरवाही की कीमत की पीड़ादायक याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा को कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए।
 
खेड़ा ने कहा कि इस गहरे शोक के क्षण में, हम राहत कार्यों में जुटी टीम के साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं। शोक की इस घड़ी में जवाबदेही तय होना ज़रूरी है। लेकिन आज, हम सबसे पहले उन लोगों के साथ खड़े हैं जो अपनों के खोने के गहरे दुख में डूबे हैं, और उन सभी के साहस को नमन करते हैं जो अब भी तलाश कर रहे हैं, और अब भी उम्मीद से डटे हुए हैं। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

पूर्व सांसद बृजभूषण की कोठी देखकर भौंचक रह गए Ashton Hall, अखाड़े में भी उतरे US फिटनेस इन्फ्लूएंसर

बंगाल चुनाव में बड़ा खेल: वोटिंग से 2 दिन पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वापस लिया नाम

अगला लेख