Hanuman Chalisa

संजय राउत ने उठाया सवाल, BJP को राहुल के EC से पूछे गए सवाल का जवाब क्यों देना चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 जून 2025 (17:26 IST)
Sanjay Raut's question to BJP: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या आयोग ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उसके कामकाज के बारे में विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए संदेहों को दूर करने के लिए कोई अनुबंध दिया है। राउत की यह कड़ी टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) द्वारा रविवार को एक अखबार में लेख लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मैच फिक्सिंग और धांधली के आरोपों का जवाब देने के बाद आई है।ALSO READ: महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम
 
निर्वाचन आयोग ने गांधी के आरोप को खारिज किया : निर्वाचन आयोग ने गांधी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि प्रतिकूल परिणामों के बाद आयोग को बदनाम करना पूरी तरह बेतुका है। गांधी के दावों के जवाब में फडणवीस ने अपने लेख में कहा कि कांग्रेस नेता लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जनादेश का अपमान कर रहे हैं।ALSO READ: जनता ने इन्हें नकारा, ये जनादेश नकार रहे', राहुल गांधी की 'मैच फिक्सिंग' दलीलों पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से सवाल पूछे हैं, भाजपा से नहीं। देवेंद्र फडणवीस को जवाब क्यों देना चाहिए? क्या निर्वाचन आयोग ने अपने चेहरे से धूल पोंछने और अपनी कार्यप्रणाली के बारे में संदेह दूर करने का ठेका भाजपा को दे दिया है? उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ चुनावों का नहीं है, बल्कि पिछले 10 वर्षों में निर्वाचन आयोग के आचरण का भी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

अब दवा असली है या नकली, एक स्कैन में चलेगा पता; वैक्सीन, एंटीबायोटिक और कैंसर की दवाओं पर QR Code अनिवार्य

नाटो प्रमुख से खुश लेकिन यूरोपीय साझेदारों से चिढ़े ट्रंप

Top News : वेनेजुएला भूकंप में 235 मौतें, राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR, कैंसर की नकली दवाओं पर केंद्र का बड़ा एक्शन

Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख