Hanuman Chalisa

बधाई हो देवा भाऊ, शिवसेना UBT ने क्‍यों की फडणवीस की तारीफ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (19:33 IST)
Maharashtra Politics News : शिवसेना (उबाठा) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले को ‘स्टील सिटी’ में बदलने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा की। शिवसेना (उबाठा) ने फडणवीस की सराहना कर 2019 में अविभाजित शिवसेना के भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद से एक दुर्लभ उदाहरण पेश किया है। अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में पार्टी ने फडणवीस को ‘देवा भाऊ’ बताया और कहा कि उन्होंने नए साल की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का दौरा किया और विकास का एक नया अध्याय शुरू किया।
 
महाराष्ट्र की पूर्वी सीमा पर स्थित गढ़चिरौली को अक्सर राज्य का अंतिम जिला कहा जाता है। दो दिन पहले गढ़चिरौली की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या में वृद्धि होने के मद्देनजर महाराष्ट्र जल्द ही नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस के साथ पटरी पर महाराष्ट्र की राजनीति
उन्होंने जिले में 32 किलोमीटर लंबी गट्टा-गर्देवाडा-वांगेतुरी सड़क के साथ ही वांगेतुरी-गरदेवाडा-गट्टा-अहेरी मार्ग पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस सेवा का उद्घाटन किया था। उन्होंने ‘लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड’ के इस्पात संयंत्र का भी उद्घाटन किया।
 
शिवसेना (उबाठा) ने अपने संपादकीय में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि फडणवीस जिले में कुछ नया करेंगे और वहां के आदिवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। लगभग दो सप्ताह पहले शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। वर्ष 2019 में अविभाजित शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन टूटने के बाद दोनों नेताओं के बीच संबंध खराब हो गए थे।
ALSO READ: CM देवेंद्र फडणवीस बोले- महायुति को बड़ी जीत में हिंदुत्व ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
संपादकीय में कहा गया है, यदि मुख्यमंत्री ने जो कहा है वह सच है तो यह महाराष्ट्र के लिए सकारात्मक घटनाक्रम है। पार्टी ने कहा कि देवा भाऊ (फडणवीस) को यह दिखाने की जरूरत है कि गढ़चिरौली के विकास के लिए उठाए गए कदम आम लोगों और गरीब आदिवासियों की भलाई के लिए हैं, न कि किसी खनन कारोबारी के लिए।
ALSO READ: बावनकुले बोले, उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ बने रहे तो उनकी राजनीतिक स्थिति होगी और खराब
इसमें कहा गया है, बीड में बंदूकों का राज है। फिर भी, अगर गढ़चिरौली में संविधान का राज है, तो मुख्यमंत्री फडणवीस प्रशंसा के पात्र हैं। पार्टी द्वारा उनकी प्रशंसा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, यह अच्छी बात है। धन्यवाद।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

आखिर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं भारत में विवाहित पुरुष

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

पटना फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट: पुलिस ने FIR में जोड़ा नाम खान सर का नाम, हो सकते हैं गिरफ्तार

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर: एक अद्वितीय, कालजयी एवं वैश्विक प्रतिमान

अगला लेख