Hanuman Chalisa

बालासाहेब का शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता : उद्धव ठाकरे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 नवंबर 2024 (23:51 IST)
Uddhav Thackeray News : शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि बालासाहेब ठाकरे का सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता। उन्होंने लोगों से गद्दारों को वोट न देने का आग्रह किया। ठाकरे मध्य मुंबई के चांदीवली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे थे।
ALSO READ: Maharashtra : चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने की बागियों से यह अपील
वह 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्य मुंबई के चांदीवली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे थे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने दिलीप लांडे को उम्मीदवार बनाया है।
ALSO READ: उद्धव ठाकरे का काफिला जांच चौकी पर रोका, चुनाव प्रचार को गए थे बेटे के साथ
बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना में 2022 में विभाजन के बाद उद्धव और उनकी पार्टी के नेताओं ने कई बार शिंदे और उनके करीबियों पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गद्दार’ कहा है। ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है। वह गद्दारों को सबक सिखाएगी। एक सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

TCS के बाद विप्रो में बवाल, सहकर्मी ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बनाया दबाव, नौकरी छोड़ने को किया मजबूर

अधिक क्वालिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: योग्यता छिपाई तो जाएगी सरकारी नौकरी, कोर्ट ने बताया क्यों है जरूरी

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

अगला लेख