Gandhi Jayanti 2023: जानिए महात्मा गांधी के 6 प्रमुख आंदोलन के बारे में

Webdunia
mahatma gandhi movements
2 अक्टूबर 2023 को भारत में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जाएगी। भारत को 200 वर्षों की ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी दिलाने के लिए गांधीजी ने एक एहम रोल निभाया। इस आज़ादी की लड़ाई के लिए गांधीजी ने कई ऐसे आंदोलन छेड़े जिन्होंने ब्रिटिश सरकार को हिलाकर रख दिया। सत्य और अहिंसा के प्रति गांधीजी ने ऐसे कई कदम उठाए जिन्हें आज भी याद किया जाता है। चलिए जानते हैं इन आंदोलन के बारे में...
 
1. चंपारण सत्याग्रह 1917
चंपारण आंदोलन बिहार के चंपारण जिले में गांधीजी ने साल 1971 को शुरू किया था। आपको बता दें कि चंपारण आंदोलन भारत का पहला नागरिक अवज्ञा आंदोलन था। इस आंदोलन के ज़रिए गांधीजी ने लोगों के अंदर के ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विरोध को सत्याग्रह में बदलने की कोशिश की थी।
 
2. असहयोग आंदोलन 1920
गांधीजी का मानना था कि ब्रिटिश सरकार के हाथों से लोगों को उचित न्याय मिलना असंभव है इसलिए उन्होंने ब्रिटिश सरकार से राष्ट्र के सहयोग को वापिस लेने की योजना बनाई। इस आंदोलन के ज़रिए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई जाग्रति मिली। 
3. नमक सत्याग्रह 1930
महात्मा गांधी के सभी आंदोलन में से नमक सत्याग्रह एक महत्वपूर्ण आंदोलन है। गांधीजी ने 12 मार्च 1930 में अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में इस सत्याग्रह को शुरू किया था। इस सत्याग्रह में गांधीजी ने दांडी गांव तक 24 दिनों तक सत्याग्रह मार्च निकाला था।
 
4. दलित आंदोलन 1933
गांधी जी ने 8 मई 1933 को छुआछूत के विरोध में दलित आंदोलन की शुरुआत की थी। साथ ही गांधीजी ने 1932 में अखिल भारतीय छुआछूत विरोधी लीग की स्थापना भी की थी। 
 
5. भारत छोड़ो आंदोलन 1942
गांधीजी ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन की शुरुआत ब्रिटिश सरकार को भारत छोड़ने के लिए की गई थी। इसके साथ ही एक सामूहिक नागरिक अवज्ञा आंदोलन ''करो या मरो'' आरंभ करने का निर्णय लिया। 
 
6. खेड़ा आंदोलन 1918
जब गुजरात के गांव खेड़ा में बाढ़ आ गई थी तो स्थानीय किसानों ने शासकों से कर माफ करने की अपील की थी। यहां गांधीजी ने एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जहां किसानों ने टैक्स का भुगतान न करने का संकल्प लिया। इस कारण से 1918 में सरकार ने अकाल समाप्त होने तक राजस्व कर के भुगतान की शर्तों में ढील दी।
ALSO READ: Gandhi Jayanti Story: जानिए गांधीजी के जीवन से जुड़ी हुई 5 कहानियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

150 साल तक जिंदा रहेगा इंसान, बीजिंग परेड में पुतिन-जिनपिंग की अनजाने में रिकॉर्ड चर्चा से सोशल मीडिया पर क्यों मची हलचल

MY Hospital चूहाकांड : तो क्या चूहे के काटने से नहीं हुई बच्चियों की मौत, HOD बोले- ड्‍यूटी के दौरान कई बार हमें भी काट लेते हैं, नहीं होता इन्फेक्शन

पंजाब से जम्मू तक बाढ़ ने मचाई तबाही, LOC पर 110 KM लंबी बाड़ और 90 BSF चौकियां जलमग्न

ट्रंप के ट्रेड सलाहकार नवारो जेल भी जा चुके हैं, भारत से संबंध बिगाड़ने में बड़ी भूमिका, अमेरिकी हिन्दुओं के निशाने पर भी आए

छोटी कारों पर 60000 रुपए की बचत, Honda Shine, Activa होंगी सस्ती, लग्जरी कारों पर क्या पड़ेगा असर, समझिए पूरा गणित

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार, 29 जिलों में फसलों को हुआ नुकसान, कृषि मंत्री ने किया राहत का ऐलान

छत्तीसगढ़ में 25 NHM संविदाकर्मी बर्खास्त, विरोध में 14000 का इस्तीफा

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

मंत्री और मुख्‍यमंत्री के सामने ही इंदौर महापौर के बेटे संघमित्र ने उतारी केंद्र सरकार की लू, सीएम ने लाइव स्‍ट्रीम से हटवाई स्‍पीच

अगला लेख