महात्मा गांधी के बारे में ये 10 बातें, बेशक आप नहीं जानते होंगे

Webdunia
बचपन से हम स्कूल की किताबों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में पढ़ते आए हैं, अत: उनके बारे में सामान्य जानकारी हर कोई जानता है। लेकिन गांधी जी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो हर किसी को जरूर पता होनी चाहिए, लेकिन आज भी कई लोग नहीं जानते। गांधी जी के बारे में नीचे बताई जा रही ये 10 जानकारी, आप शायद ही जानते हों -  
 
1 ये तो सभी जानते हैं कि गांधी जी का विवाह मात्र 13 साल की उम्र में हुआ था। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि  गांधी जी की शादी उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुई थी, और शादी की प्रथाओं को पूरा करने में उन्हें पूरा एक साल लगा। और इसी कारण से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे। 
 
2 उन्होंने सदैव अहिंसा को महत्व दिया, लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई ये कम ही लोग जानते हैं। गांधी जी ने दक्ष‍िण अफ्रीका प्रवास के दौरान 1899 के एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर मदद की थी। वहीं, उन्होंने जब युद्ध की वि‍भिषिका देखी थी और अहिंसा के रास्ते पर चल पड़े थे।
 
3 अहिंसा की बात निकली है, तो आपको बता दें कि शांति का नोबेल पुरस्कार गांधी जी को अब तक नहीं मिला है। जी हां, हालांकि उन्हें कुल 5 बार अभी तक इसके लिए नॉमिनेट जरूर किया गया है।
 
4 महात्मा गांधी ने जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन की। ब्रिटेन ने उनके निधन के 21 साल बाद उनके नाम से डाक टिकट जारी किया।
 
5 गांधी ने साउथ अफ्रीका के डर्बन, प्रिटोरिया और जोहांसबर्ग में कुल तीन फुटबॉल क्लब स्थापित करने में मदद की थी।
 
भारत में छोटी सड़कों को अगर छोड़ दिया जाए, तो देश में कुल 53 बड़ी सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी कुल 48 सड़कों के नाम महात्मा गांधी के नाम पर हैं।
 
गांधी जी द्वारा शुरु किया जाने वाला जो सिविल राइट्स आंदोलन था, वह कुल 4 महाद्वीपों के अलावा कुल 12 देशों तक पहुंचा था।
 
8 दिल्ली के '5, तीस जनवरी मार्ग' पर महात्मा गांधी ने अपनी जिंदगी के अंतिम 144 दिन बिताए थे। और इसी जगह 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई। लेकिन यातायात के हल्के शोर के बावजूद आज भी यहां की शांति भंग नहीं हुई है।
 
9 महात्मा गांधी की जब हत्या हुई तो उनकी शवयात्रा में कितने लोग शामिल हुए, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी शव यात्रा 8 किलोमीटर लंबी थी।
 
10 सफेद धोती पहने गांधीजी पर तीन बार गोलियां दागी गईं, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को उस वक्त भी इसका पता नहीं चला। उन्हें गोली लगने का पता तब चला जब उनकी सफेद धोती पर खून के धब्बे नजर आने लगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख