Hanuman Chalisa

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति क्या सिर्फ 14 जनवरी को ही आती है?

अनिरुद्ध जोशी
14 January Makar Sankranti: कई वर्षों से मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाती रही है लेकिन 2012 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई और इसके कुछ वर्ष पहले भी ऐसा ही हुआ था। वर्ष 2020 में भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई गई थे। एक समय ऐसा भी आएगा जबकि मकर संक्रांति फरवरी में भी मनाई जाएगी। आओ जानते हैं इसके पीछे का कारण।
 
उल्लेखनीय है कि यदि 14 तारीख को सूर्य दोपहर के बाद शाम या रात्रि में मकर राशि में गोचर करता है तो फिर उदयातिथि के अनुसार अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है। 
 
ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य की गति प्रतिवर्ष 20 सेकेंड बढ़ रही है। इस मान से देखा जाएगा तो करीब 1000 साल पहले 31 दिसंबर को मकर संक्रांति मानाई गई थी और 5000 वर्ष के बाद संभवत: मकर संक्रांति फरवरी की किसी तारीख को मनाई जाए। पिछले 1000 वर्षों में सूर्य दो हफ्ते आगे खिसक गया है। इसीलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाने लगी।
 
राजा हर्षवर्द्धन के समय में यह पर्व 24 दिसम्बर को पड़ा था। मुगल बादशाह तुर्क अकबर के काल में 10 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी। वीर छत्रपति सम्राट शिवाजी के शासन काल में 11 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी। 2600 में मकर संक्रांति 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी अनुमान से वर्ष 7015 में मकर संक्रांति 23 मार्च को मनाई जाने लगेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

अगला लेख