Dharma Sangrah

Kite Flying Safety Tips: पतंग उड़ाने से पहले जान लें ये 20 सावधानियां

दुर्घटना से बचने के लिए पतंग उड़ाते समय इन सावधानियों का ध्यान रखें

WD Feature Desk
Flying Kite Tips
  • सुरक्षि‍त स्थान पर खड़े होकर ही पतंग उड़ाएं।
  • पतंग उड़ाने के लिए चाइना की डोर का प्रयोग कतई न करें।
  • पतंग उड़ाते समय गॉगल अवश्य पहनें।
Kite Flying Safety Tips : आसमान में पतंगों का मेला और मुंह में गुड़ की मिठास के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्यौहार। हर साल मकर संक्रांति (makar sankranti 2024) का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है और हर कोई एक दूसरे की पतंग को काटने के लिए उताबला होता है।

भारत के कई हिस्सों में पतंग प्रतियोगिता के लिए बहुत बड़े आयोजन किए जाते हैं जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसके अलावा घर में छोटी पतंग प्रतियोगिता होती है जिसका आपको कोई पुरुष्कार तो नहीं मिलता लेकिन इसमें शामिल होने में बहुत मज़ा आता है। ALSO READ: Kite Craft Easy: बाज़ार नहीं अब घर पर ही बनाएं पतंग
 
मकर संक्रांति से करीब 15 दिन पहले ही लोग पतंग उड़ाना शुरू कर देते हैं और कई लोगग प्रैक्टिस भी करते हैं। लेकिन हर साल पतंग उड़ाने से कुछ दर्दनाक हादसे भी सामने आते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि आप पतंग उड़ाते समय ये सावधानियां ज़रूर रखें। ऐसा करने से आप खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन सावधानियों के बारे में (safety rules for kite flying)...
 
1. सुरक्षि‍त स्थान पर खड़े होकर ही पतंग उड़ाएं। हो सके तो खुले मैदान में जाकर पतंग उड़ाने का आनंद लें। छत के किनारे पर पतंग बिलकुल न उड़ाएं और अपने प्रियजनों को भी ऐसा करने से रोकें।
 
2. पतंग उड़ाने के लिए चाइना की डोर का प्रयोग कतई न करें। चाइना की डोर आपके साथ आस-पास के पशु-पक्षियों के लिए भी हानिकारक होती है जिससे गंभीर चोट लग सकती है।
 
3. स्वदेशी सूत के मांझे का प्रयोग करें, यह चाइना डोर की तरह खतरनाक नहीं होता।
 
4. बच्चों को मांझे से दूर रखें, और पतंग उड़ाते समय उनका विशेष ध्यान रखें। बच्चों को छत पर न ले जाएं और उन्हें अकेला न छोड़ें। 
 
5 पतंग का मंझा किसी से टकराने न पाए, इसका खास ध्यान रखें। तीखे मांझे से हाथ-पैर व गर्दन भी कट सकती है। ALSO READ: Kite Decoration Ideas: ऐसे सजाएं अपनी पतंग, सब देखकर हो जाएंगे हैरान
 
6 मांझा पकड़ने वाले और पतंग उड़ाने वाले में तालमेल बनाए रखें। प्रतियोगिता का मज़ा लें, गुस्सा करने से किसी का भला नहीं होता है। 
7 छत पर पतंग उड़ाते समय मुंडेर का विशेष ध्यान रखें।
 
8 पतंग के धागे से टकराकर कोई पक्षी घायल न हो, इसका ध्यान रखें।
 
9 पतंग कहीं अटकने पर जोर से न खींचे, किसी को नुकसान पहुंच सकता है।
 
10 धूप तेज होने पर पतंग न उड़ाएं, आपको चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है।
 
11. आकाश में पतंग पर ध्यान होने से बच्चे छत से गिर भी सकते हैं। प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चे संक्रांति पर छत से गिर कर जान गंवा देते हैं।
 
12. आकाश में उड़ने वाले पक्षियों के मरने की संख्या संक्रांति पर बढ़ जाती है। उनके पंख मांझे में उलझकर कट जाते हैं।
 
13. सड़क पर मांझा तैयार न करें। इससे किसी भी बाइक सवार को जान का खतरा हो सकता है।
 
14. मांझा तैयार करने में बल्ब का चूरा, सरस, और नीला थोथा प्रयोग में न लाएं यह पक्षियों के साथ इंसान की जान के लिए भी घातक है।
 
15. पतंग पकड़ने के लिए सड़क पर ना निकलें। इस हरकत से दुर्घटना की प्रबल संभावना होती है।
 
16. पतंग उड़ाते समय गॉगल अवश्य पहनें। सूर्य की सीधी किरणें आंख और त्वचा के लिए अत्यंत हानिकारक हैं।
 
17. पतंग उड़ाने से पहले हाथों में दस्ताने पहनें। ऐसा करने से आपके हाथ कटने से बचेंगे।
 
18. अगर अंगुली कट जाए तो फौरन उस पर हल्दी का लेप लगाएं। घाव गहरा हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
 
19. त्वचा पर अच्छी क्वॉलिटी का सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर कम टैनिंग होगी और स्किन सेल डैमेज नहीं होंगे। 
 
20. फटी पतंग की डंडियों से आंखों को बचाएं। फटी पतंग तुरंत डस्टबीन में डालें।
ALSO READ: Makar Sankranti Rangoli 2024: मकर संक्रांति पर बनाएं पतंग रंगोली डिजाइन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

अगला लेख