Festival Posters

मकर संक्रांति कोट्स : पतंग पर रोमांटिक शायरी लिखने का प्रचलन कब से है? पढ़ें 20 शायरी

Webdunia
Romantic Shayari On Kites
 
भारतीय लोगों में पतंग पर शेरों-शायरी लिखने का प्रचलन काफी पुराना है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) के खास अवसर पर पतंग पर लिखने के लिए 20 चुनिंदा शायरियां। तो देर किस बात की, अपनी पतंग को आसमान पर ले जाने से पहले लिखें रोमांटिक शायरी-
 
मकर संक्रांति रोमाटिक शायरी- Romantic Shayari in Hindi
 
1. डोरी, पतंग, चरखी सब लिए बैठा हूं,
इंतजार है उस हवा का, जो तेरी छत की ओर चले।
 
2. हर पतंग जानती है आखिर नीचे आना है,
लेकिन उससे पहले आसमान छूकर दिखाना है।
 
3. जो जितना जमीन से जुड़ेगा
उतना ही ऊपर उड़ेगा।
 
4. छज्जे से अटकी थी वो पतंग, हल्ला मोहल्ले में था,
एक मांझे की डोर टूटी थी और ये किस्सा बचपन में था।
 
5. मेरी पतंग भी तुम हो, उसकी ढील भी तुम।
मेरी पतंग जहां कटकर गिरे, वह मंज़िल भी तुम।
 
6. मन के हर ज़ज़्बात को, तस्वीर रंगों से बोलती है,
अरमानों के आकाश पर, पतंग बेखौफ़ डोलती है।
 
7. आसमां में उड़ती एक पतंग दिखाई दी,
आज फिर मुझको तेरी मोहब्बत दिखाई दी...
 
8. कटी पतंग का रुख तो था मेरे घर की तरफ,
मगर उसे भी लूट लिया ऊंचे मकान वालों ने।
 
9. हमने तेरी मोहब्बत आज इस जहां को दिखला दी,
नाम लिखकर पतंग पे तेरा आसमां में उड़ा दी।
 
10. सारी दुनिया को भुला के रूह को मेरे संग कर दो,
मेरे धागे से बंध जाओ, खुद को पतंग कर दो।
 
11. डोर, चरखी, पतंग सब कुछ था,
बस उसके घर की तरफ हवा न चली।
 
12. पतंग कट भी जाए मेरी तो कोई परवाह नहीं,
आरज़ू बस ये है कि उसकी छत पर जा गिरे।
 
13. मुझे मालूम है उड़ती पतंगों की रवायत,
गले मिलकर गला काटूं मैं वो मांझा नहीं।
 
14. ख़त्म होती हुई एक शाम अधूरी थी बहुत,
संक्रांति से मुलाक़ात ज़रूरी थी बहुत।
 
15. जब तक है डोर हाथ में, तब तक का खेल है,
देखी तो होंगी तुमने पतंगें कटी हुईं।
 
16. मीठे गुड में मिल गए तिल
उड़ी पतंग और खिल गए दिल।
 
17. मोहब्बत की हवाओं में इश्क की पतंग हम भी उड़ाया करते थे,
वक्त गुजरता रहा और धागे उलझते रहे।
 
18. एक ही समानता है पतंग और ज़िंदगी में,
ऊंचाई में हो, तब तक ही वाह-वाह होती है।
 
19. अपनी कमजोरियों का जिक्र कभी न करना जमाने में
लोग कटी पतंग को जमकर लूटा करते हैं...।  
 
20. प्रेम की पतंग उड़ाना नफरत के पेंच काटना,
मांझे जितना लंबा रिश्ता बढ़ाना,दिल से इसे निभाना।
 
21. मोहब्बत एक कटी पतंग है साहब,
गिरती वहीं है जिसकी छत बड़ी होती है।- संकलित

Sankranti 2023
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Mata skandamata: नवरात्रि की पंचमी की देवी मां स्कंदमाता: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

अगला लेख