Hanuman Chalisa

अमृत सिद्धि शुभ योग में मनेगी संक्रांति, जानिए क्या नाम है इस बार की संक्रांति का, किस वाहन पर आ रही है...

Webdunia
अमृत सिद्धि शुभ योग में मनेगी संक्रांति,
जानिए क्या नाम है इस बार की संक्रांति का,
किस वाहन पर आ रही है... 
 
 
जनवरी 2019 में आने वाला संक्रांति पर्व इस बार 2 दिन मनाया जाएगा। इस बार संक्रांति का वाहन सिंह है और उपवाहन गज यानी हाथी है। इसलिए साल भर काम की अधिकता, गतिशीलता, राजनीतिक परिवर्तन, आर्थिक स्थिति में परेशानी जैसे कईं प्रभाव देखने को मिलेंगे। इस बार मकर संक्रांति का नाम ध्वंक्षी है। 
 
यह संक्रांति श्वेत वस्त्र धारण किए स्वर्ण-पात्र में अन्न ग्रहण करते हुए कुंकुम का लेप किए हुए उत्तर दिशा की ओर जाती हुई आ रही है।
 
सूर्य के मकर राशि में जाने पर मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस बार 14 जनवरी की शाम 07.51 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए स्नान व दान का महत्व 15 जनवरी को माना जाएगा। उदयकाल यानी सूर्योदय के समय में तिथि होने की मान्यता के अनुसार, पर्व काल 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
 
इस बार पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर सोमवार को रेवती नक्षत्र की साक्षी में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मकर राशि में प्रवेश करते ही सूर्य उत्तरायण हो जाएगा। 15 जनवरी को सुबह से ही अमृत सिद्धि योग है। इस योग में किया गया दान-पुण्य अमृत के समान होता है।
 
संक्रांति पर्व काल में चांदी या तांबे के कलश में सफेद या काली तिल्ली भरकर ब्राह्मण को दान करें। सफेद धान, चावल, आटा, चांदी, दूध, माला, रवा, खिचड़ी, गुड़, नारियल, कपड़ा दान करें। स्नान के पानी में तिल मिलाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

सूर्य दक्षिणायन 2026: 21 जून से या कर्क संक्रांति से? जानिए कब शुरू होता है उत्तरायण पर्व

Weekly Horoscope 22-28 June 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 22–26 June 2026: 22 से 28 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

धूमावती जयंती 2026: मां धूमावती की पूजा से मिलेगा विशेष आशीर्वाद और सिद्धियों का वरदान

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

अगला लेख