Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति के दिन करें ये 5 दान, मिलेंगे 10 फायदे

WD Feature Desk
Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन दान का महत्व हजार गुणा बढ़ जाता है। सूर्य जिस दिन से मकर राशि में गोचर करने लगता है तभी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार 15 जनवरी 2024 सोमवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि कौन से 5 दान करने से मिलेंगे 10 फायदे।
  1. ग्रह नक्षत्र दोष दूर होंगे
  2. माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी
  3. माता दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी
  4. करियर में सफलता मिलेगी
  5. व्यापार में सफलता मिलेगी
  6. मोक्ष की प्राप्ति होगी
  7. साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त होगा
  8. पितृदोष दूर होगा
  9. माता की सेहत अच्छी रहेगी
  10. पत्नि की सेहत अच्छी रहेगी
ALSO READ: मकर संक्रांति के दिन करें तिल के छह प्रयोग, संपूर्ण वर्ष सुखमय बितेगा
1. तिल : इस दिन तिल का दान करना शुभ होता है। यह शनि का उपाय है। शनि की दशा महादशा, साढ़ेसाती, ढैया आदि में लाभ मिलता है।
 
2. गुड़ : इस दिन गुड़ का दान करना शुभ होता है। यह सूर्य का उपाय है। इस दिन रेवड़ी का भी दान करने से सूर्य के साथ मंगल का उपाय होता है।
 
3. कंबल : इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है। यह राहु और शनि का उपाय है। इससे राहु और शनि के दोष नहीं रहते हैं। जीवन में घटना दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है।
 
4. चारा : इस दिन गाय को हरा चारा खिला शुभ होता है। यह बुध और शुक्र का उपाय है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
 
5. पुजारी को करें दान : पुजारी को सीधा या इस दिन किसी गरीब को गुड़, आटा, घी, नमक, शक्कर, चावल, खिचड़ी आदि दान करें। चावल का दान करने से चंद्र के साथ ही शुक्र का फल भी मिलता है। माता और पत्नि की सेहत अच्छी बनी रहती है। चीटियों को शक्कर खिलाने से या शक्कर का दान करने से शनि और शुक्र से संबंधित दोष समाप्त होते हैं। इस दिन घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह शुक्र का उपाय है। इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ होता है। इस दिन नमक का नया पैकेट लेकर उसका दान करें। यह शुक्र का उपाय है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

16 February Birthday: आपको 16 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 फरवरी, 2026)

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख